BMC Election Results 2026 :- देश की सबसे संपन्न नगर पालिका बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के चुनाव नतीजों को लेकर पूरे देश की निगाहें मुंबई पर टिकी हुई हैं। 227 वार्डों में हुए इस महा-मुकाबले में 1.24 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है।
मतगणना सुबह 10 बजे शुरू हो चुकी है और दोपहर तक तस्वीर काफी हद तक साफ होने की उम्मीद है कि मुंबई की सत्ता किसके हाथ जाएगी।
🔎 बीएमसी चुनाव: किसका होगा ताज?
आज यह तय हो जाएगा कि बीएमसी का अगला किंग कौन बनेगा।
मुंबई समेत महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों की मतगणना एक साथ शुरू हुई है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा बीएमसी की हो रही है।
277 वार्डों की गिनती के लिए 23 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं।
⚔️ ठाकरे बनाम महायुति
पिछले कई दशकों से बीएमसी पर शिवसेना का दबदबा रहा है, लेकिन पार्टी टूटने के बाद यह चुनाव ठाकरे बंधुओं के लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा है।
इस बार उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने एकजुटता दिखाई है, जबकि महायुति में एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने बीजेपी के साथ मिलकर पूरी ताकत झोंक दी है।
📊 एग्जिट पोल का अनुमान
अगर एग्जिट पोल पर नजर डालें तो मुकाबला एकतरफा भी हो सकता है।
एक्सिस माई इंडिया के अनुमान के अनुसार सत्ताधारी गठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है।
- बीजेपी + शिवसेना (शिंदे गुट): 131 से 151 सीटें
- शिवसेना (UBT गुट): 58 से 68 सीटें
- कांग्रेस गठबंधन: 12 से 16 सीटें
- हालांकि अंतिम फैसला मतगणना पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।
IND U19 vs USA U19 :- भारत की शानदार जीत: अभिज्ञान कुंडू बने हीरो, हेनिल पटेल की घातक गेंदबाज़ी
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







