Home » बिहार » Bihar news :- लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास के प्रदेश महासचिव रंजन सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

Bihar news :- लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास के प्रदेश महासचिव रंजन सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

Bihar news :- लोक जनशक्ति पार्टी राम विलास के प्रदेश महासचिव रंजन सिंह अपने नेता एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जी निर्देश पर अपने गृह जिला आज शिवहर दौरा किया लोगों का हालचाल जाना। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रदेश महासचिव रंजन सिंह ने केंद्रीय मंत्री और पार्टी नेता चिराग पासवान के निर्देश पर अपने गृह जिला शिवहर का दौरा किया। इस दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और हालचाल के बारे में जानकारी ली।

Unnao news :- छोटे चौराहे पर लगा जाम, नहीं मिला एंबुलेंस को रास्ता – Suryodaya samachar

रंजन सिंह का यह दौरा पार्टी की जमीनी स्तर पर उपस्थिति को मजबूत करने और लोगों के बीच संवाद कायम करने के उद्देश्य से किया गया। उनके इस दौरे से स्थानीय स्तर पर पार्टी की सक्रियता और जनता के मुद्दों पर ध्यान देने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है।

इसी मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश नेपाल में भारी बारिश की वजह से बाढ़ की भीषण और भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई है। हम लोग राज्य सरकार और जिला प्रशासन से भी लगातार संपर्क में है।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/unnao-news-car-overturned-on-agra-expressway-all-car-occupants-injured/

बताया है कि NDRF और SDRF की टीमें दिन-रात काम कर रही है और पूरी मुस्तैदी के साथ विभिन्न माध्यमों से ग्रामीणों की सेवा के लिए तत्पर है। किसी भी व्यक्ति को कोई कठिनाई हो तो हमारी पार्टी की स्थानीय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी से सम्पर्क स्थापित कर राहत लेने की का प्रयत्न करें ।

पत्रकार त्रिपुरारी जी, शिवहर।
Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग