Bihar news :- रोहतास जिले के संझौली प्रखंड के समहुता निवासी सब्जी विक्रेता अनुज कुमार का पुत्र राहुल कुमार क्रिकेट की दुनिया में उभरता सितारा बनने की ओर अग्रसर है। दिल्ली में अगले वर्ष 2025 में आयोजित होने वाली नेशनल प्रीमियर लीग क्रिकेट मैच में राहुल का चयन हुआ है। राहुल IPL के तर्ज पर होने वाले यंग स्टार्स क्रिकेट लीग (YSCL) में राष्ट्रीय स्तर पर खेलेगा। राहुल के क्रिकेटर बनने की खबर सुन जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।
https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/bihar-news-state-general-secretary-of-lok-janshakti-party-ram-vilas-ranjan-singh-visited-the-flood-affected-area/
गांव के लोगों के मुताबिक, राहुल को क्रिकेट खेलने में मन शुरू से ही लगता था। पिता ने अपने पुत्र का हौसला बढ़ाया और सब्जी बेचकर परिवार का खर्चा चलाते हुए रांची एकेडमी में नामांकन करा दिया, जहां वह तीन वर्ष तक प्रशिक्षण प्राप्त किया। राहुल ओपनर बैट्समैन है।
उभरते हुए सितारे के रूप में बनी पहचान
रोहतास जिले के संझौली प्रखंड के समहुता निवासी अनुज कुमार का पुत्र राहुल कुमार क्रिकेट की दुनिया में उभरते हुए सितारे के रूप में पहचाने जा रहे हैं। सब्जी विक्रेता परिवार से ताल्लुक रखने वाले राहुल ने अपनी मेहनत और समर्पण से क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है। उनकी सफलता न केवल परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है।
Bihar news :- बाढ़ प्रभावितों के प्रति संवेदना – पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा – Suryodaya samachar
Reporter Tripurari, shivhar.
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






