बड़ी खबर
Parali Burning Fine : पराली जलाने पर किसानों को देना होगा ₹30 हजार तक जुर्माना, PM किसान सम्मान निधि और खाद-बीज सब्सिडी भी हो सकती है बंद OPPO Reno 17 Series Launch: 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ लॉन्च हुए दो धांसू फोन, जानें कीमत और फीचर्स NTA Exam Centre: अब हर जिले में बनेंगे स्थायी परीक्षा केंद्र, छात्रों को लंबी दूरी तय करने से मिलेगी राहत Rishikesh Bus Accident: बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी बस, 6 यात्रियों की मौत; 13 घायल IRCTC Ticket Booking: अब मिनटों में बुक होगा ट्रेन टिकट! 2200 से ज्यादा ट्रेनों में लागू हुआ नया सिस्टम, 5 गुना बढ़ी रफ्तार Vande Bharat Train: खराब ब्रेक के बावजूद 463 किलोमीटर तक दौड़ी खाली वंदे भारत ट्रेन, लोको पायलटों की चेतावनी नजरअंदाज; जांच के आदेश

Home » शिक्षा » CLAT 2025 परीक्षा को लेकर खड़ा हुआ बड़ा विवाद

CLAT 2025 परीक्षा को लेकर खड़ा हुआ बड़ा विवाद

CLAT 2025 :- उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि वह ‘कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट’ (क्लैट) 2025 के परिणामों के खिलाफ दायर विभिन्न याचिकाओं को किसी एक उच्च न्यायालय में स्थानांतरित करने पर विचार कर सकता है। दिल्ली और कर्नाटक समेत कई उच्च न्यायालयों में कई याचिकाएं लंबित हैं जिनमें आरोप हैं कि क्लैट 2025 में कई सवाल गलत थे।

विभिन्न उच्च न्यायालयों में विभिन्न पक्षों की ओर से पेश वकीलों को नोटिस जारी करते हुए प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने कहा कि वह इस विवाद पर आधिकारिक फैसले के लिए मामलों को एक उच्च न्यायालय पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में भेजने के पक्ष में है।

Champions trophy 2025 :- चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियां तेज, इन बड़ी टीमों ने कर दिया अपनी टीम का ऐलान

पीठ अब क्लैट 2025 को लेकर कथित विवाद पर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ (CNLU) की स्थानांतरण याचिकाओं पर सुनवाई तीन फरवरी से शुरू होने वाले सप्ताह में करेगी।

पीठ ने कहा, ”विभिन्न उच्च न्यायालयों में लंबित रिट याचिकाओं का निस्तारण एक उच्च न्यायालय में होना चाहिए। चूंकि यह शीघ्र होगा इसलिए नोटिस जारी किए जाएं जिनके जवाब तीन फरवरी 2025 से शुरू होने वाले सप्ताह में दिये जाएं। विभिन्न उच्च न्यायालयों के समक्ष याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश होने वाले वकीलों को नोटिस दिए जाएंगे। पीठ का विचार है कि मामले को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया जा सकता है।”

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग