बड़ी खबर
Parali Burning Fine : पराली जलाने पर किसानों को देना होगा ₹30 हजार तक जुर्माना, PM किसान सम्मान निधि और खाद-बीज सब्सिडी भी हो सकती है बंद OPPO Reno 17 Series Launch: 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ लॉन्च हुए दो धांसू फोन, जानें कीमत और फीचर्स NTA Exam Centre: अब हर जिले में बनेंगे स्थायी परीक्षा केंद्र, छात्रों को लंबी दूरी तय करने से मिलेगी राहत Rishikesh Bus Accident: बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी बस, 6 यात्रियों की मौत; 13 घायल IRCTC Ticket Booking: अब मिनटों में बुक होगा ट्रेन टिकट! 2200 से ज्यादा ट्रेनों में लागू हुआ नया सिस्टम, 5 गुना बढ़ी रफ्तार Vande Bharat Train: खराब ब्रेक के बावजूद 463 किलोमीटर तक दौड़ी खाली वंदे भारत ट्रेन, लोको पायलटों की चेतावनी नजरअंदाज; जांच के आदेश

Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ » Barauni junction big accident :- बरौनी जंक्शन पर दिखाई रेलवे की बड़ी लापरवाही, शंटिंग के दौरान शंटिंग मैन की दर्दनाक मौत

Barauni junction big accident :- बरौनी जंक्शन पर दिखाई रेलवे की बड़ी लापरवाही, शंटिंग के दौरान शंटिंग मैन की दर्दनाक मौत

Barauni junction big accident :- शनिवार को सोनपुर रेल मंडल अंतर्गत बरौनी जंक्शन पर रेलवे की बड़ी लापरवाही की वजह से एक रेल कर्मचारी की जान चली गई। बताया गया है कि गाड़ी संख्या 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के शंटिंग के दौरान एक शंटिंग मैन की दर्दनाक मौत हो गई। 

बरौनी जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-5 पर लखनऊ जंक्शन से बरौनी आने वाली 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के शंटिंग के दौरान एक शंट मैन की मौके पर ही जान चली गई। प्लेटफार्म पर शंटिंग मैन का कटा शरीर देख रेल कर्मचारियों व अन्य लोगों में हड़कंप मच गया।


यह भी पढ़ें:- Qatar news :- कतर की कड़ी कार्रवाई, हमास नेताओं को देश छोड़ने का अल्टीमेटम!


मृतक शंटिंग मैन की पहचान दलसिंहसराय निवासी 35 वर्षीय अमर कुमार राउत के रूप में की गई है। घटना के संबंध में बताया गया है कि लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस के कपलिंग खोलने के दौरान ट्रेन का इंजन पीछे हो जाने के कारण शंट मैन अमर कुमार कोच और इंजन के बीच में दब गया। जब मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो रेल ड्राइवर ट्रेन इंजन को आगे लेने के बदले ट्रेन से उतरकर भाग गया। जिससे अमर कुमार राउत की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/noida-news-enough-is-enough-in-no-time-the-legless-husband-stabbed-his-wife-to-death/

एक ओर देश में रेल हादसा का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इधर रेलवे की लापरवाही से एक कर्मचारी की बेवजह मौत हो जाना कहीं ना कहीं रेल कर्मचारियों के सुरक्षा के साथ बड़ा खिलवाड़ है। मालूम हो की 3 दिन पहले ही पूर्व मध्य रेलवे (ECR) हाजीपुर के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह खगड़िया जंक्शन के दौरे पर थे, अब ऐसे में जस्ट विजिट के बाद यह दुर्घटना रेलवे की बड़ी लापरवाही का उजागर करता है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग