बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Bagaha murder case:- घोर कलयुग, बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, तीन गिरफ्तार

Bagaha murder case:- घोर कलयुग, बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, तीन गिरफ्तार

Bagaha murder case :- बगहा नगर के मालाही टोला वार्ड नंबर 34 में आधी रात को हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। 55 वर्षीय श्याम सुंदर कुशवाहा की गला रेतकर और सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मृतक की बहू महिमा देवी, भोला मियां के 24 वर्षीय पुत्र दिलशाद मियां और शादिक मियां के 35 वर्षीय पुत्र भुलाई मियां को गिरफ्तार किया है।

विवाद बना हत्या का कारण

परिजनों के मुताबिक मृतक का अपनी बहू महिमा देवी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में महिमा ने कथित रूप से दोनों आरोपियों को बुलाकर वारदात को अंजाम दिलवाया। महिमा के पति की मौत दो साल पहले हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं।

मृतक की बेटी इंदु देवी ने आरोप लगाया कि –

> “दो लोगों को बुलाकर मेरे पिता की हत्या करवा दी गई। अगर कुछ मांगती तो हम पूरी संपत्ति दे देते, लेकिन जो हुआ वह गलत हुआ है, दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।”

वहीं, मृतक के छोटे भाई की पत्नी मालती देवी ने बताया कि हत्या का कारण व्यक्तिगत विवाद था, जमीन या संपत्ति को लेकर पहले कोई मतभेद नहीं था।

वारदात की रात की दहशत

घटना की रात मृतक के भाई की पत्नी ने चीख सुनकर दौड़ लगाई तो श्याम सुंदर कुशवाहा का शव घर की सीढ़ियों पर पड़ा मिला। पुलिस ने मौके से एक कट्टा भी बरामद किया है।

पुलिस की कार्रवाई

बगहा SP सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि –

> “तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। FSL टीम जांच कर रही है और वारदात स्थल को सील कर दिया गया है। मामले में सभी साक्ष्यों को एकत्रित किया जा रहा है।”

इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस की सख्त निगरानी जारी है।

Mirzapur News :- 15 अगस्त को मीरजापुर में बंद रहेंगी शराब, बीयर, भांग और ताड़ी की सभी दुकानें

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग