बड़ी खबर
Ganesh Chaturthi upay:- सिद्ध योग में गणेश चतुर्थी का महा-संयोग: आज करें ये उपाय, दूर होंगे सभी विघ्न और बढ़ेगी समृद्धि RB Choudhary :- साउथ सिनेमा में शोक की लहर: दिग्गज निर्माता आर.बी. चौधरी का निधन, सितारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि Mystery of Nidhivan:- वृंदावन के निधिवन का रहस्य: रात होते ही क्यों बंद हो जाता है यह पवित्र स्थान? जानिए अनसुने तथ्य mystery of Hanuman Dhara :- चित्रकूट स्थित हनुमान धारा का रहस्य: क्यों माना जाता है यह स्थान चमत्कारी? जानिए पौराणिक कथा, आध्यात्मिक महत्व और अनसुने तथ्य DC vs CSK :- दिल्ली vs चेन्नई महामुकाबला, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी उतरी DC, पिच पर रन बरसने के आसार First glass bridge of UP:- चित्रकूट में बनाया गया है उत्तर प्रदेश का पहला ग्लास ब्रिज, भगवान श्री राम के धनुष की भांति रखा गया है आकार

Home » विदेश » Israel attacked on Gaza:- गाजा पर एक बार फिर हमले हुए तेज

Israel attacked on Gaza:- गाजा पर एक बार फिर हमले हुए तेज

Israel attacked on Gaza :- गाजा पर एक बार फिर से अपने हमले तेज कर दिए हैं। पिछले 24 घंटे में इस्राइली सेना की ओर से एक स्कूल और कई घरों को निशाना बनाया गया है। इन हमलों में कम से कम 62 लोगों की मौत हो गई है। हालिया हमले ऐसे समय में हुए हैं जब इस्राइल और हमास पिछले 15 महीने से जारी युद्ध को समाप्त करने और बंधकों को रिहा करने के लिए संघर्ष विराम समझौते पर सहमत होने के करीब हैं।

स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार गाजा में इससे पहले हुए हमलों में कम से कम 18 लोगों की जान चली गई थी जिनमें दो महिलाएं और चार बच्चे शामिल हैं। अल जजीरा के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल सीसी सहित मध्यस्थों ने इस्राइल और हमास से समझौते को स्वीकार करने का संयुक्त आह्वान किया।

कतर हमास के साथ एक साल से अधिक समय से जारी अप्रत्यक्ष वार्ता में एक प्रमुख मध्यस्थ रहा है और वर्तमान में वार्ता की मेजबानी कर रहा है। वार्ता में शामिल दो अधिकारियों ने मंगलवार को बताया था कि हमास ने गाजा पट्टी में संघर्षविराम और दर्जनों बंधकों की रिहाई के लिए एक मसौदा समझौते को स्वीकार कर लिया है।

Virat Kohli Anushka Sharma Alibuag House:- नए घर में शिफ्ट हो रहे हैं विराट अनुष्का, जानिए पूरा मामला

अमेरिका, मिस्र और कतर ने पिछले साल 15 महीने से जारी युद्ध को समाप्त करने और हमास के 7 अक्टूबर, 2023 के हमले में बंधक बनाये गए दर्जनों लोगों की रिहाई सुनिश्चित करने के लिए मध्यस्थता करने की कोशिश की है। गाजा के अंदर अभी भी करीब 100 इस्राइली बंदी हैं और सेना का मानना है कि उनमें से कम से कम एक तिहायी की मौत हो चुकी है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग