बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » राष्ट्रीय » Amrit Udyan : खुल गया अमृत उद्यान शुरु हो गया ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव….

Amrit Udyan : खुल गया अमृत उद्यान शुरु हो गया ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव….

Amrit Udyan : दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान (जिसे पहले मुगल गार्डन के नाम से जाना जाता था) अब आम जनता के लिए खोल दिया गया है, और यहाँ ग्रीष्मकालीन वार्षिकोत्सव की शुरुआत हो चुकी है। यह उद्यान अपनी खूबसूरत फूलों की क्यारियों, हरे-भरे लॉन और विभिन्न प्रकार के पौधों के लिए प्रसिद्ध है।

राष्ट्रपति भवन के अनुसार, अमृत उद्यान 16 अगस्त से 15 सितंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा।

टाइमिंग

खुलने का समय: सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक
बंद दिन: हर सोमवार को बंद रहता है।

टिकट और प्रवेश

उद्यान में प्रवेश के लिए आपको ऑनलाइन बुकिंग करनी होगी, जो राष्ट्रपति भवन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। COVID-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ही प्रवेश दिया जाएगा।

अमृत उद्यान जाने से पहले आप बुकिंग कर सकते हैं। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच 6 घंटे के स्लॉट में टिकट अलॉट किए जाएंगे। आप राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट पर जाकर टिकट बुक कर सकते हैं। यहां की बुकिंग निःशुल्क है। अगर आप ऑनलाइन बुक नहीं कर रहे हैं तो राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 के बाहर वॉक-इन पर्यटकों के लिए रखे गए सेल्फ सर्विस कियोस्क के जरिए बुकिंग कर सकते हैं।

ध्यान में रखें ये बातें

– अमृत उद्यान जा रहे हैं तो अपने फोन पर सरकार द्वारा जारी फोटो आईडी और अपना डिजिटल विजिटर पास रखें।

– फोन की अनुमति है, लेकिन फोटो और वीडियो दोनों मना है।

– पान, सिगरेट, तंबाकू और खाने का सामान ले जाने की अनुमति नहीं है।

– पर्यटक पानी, बच्चे की दूध की बोतलें, पर्स, छाते और हैंडबैग ला सकते हैं।

– अंदर एक फूड कोर्ट है।

यह भी पढ़ें : Coffee Addiction : क्या आप भी कॉफी के हैं शौकीन तो जान लीजिए ये बातें….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग