बड़ी खबर
Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण Dharmendra Pradhan Resigns :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला Devshayani Ekadashi 2026: आज से शुरू होगा चातुर्मास, भगवान विष्णु को लगाएं ये 5 विशेष भोग, पढ़ें व्रत कथा Bettiah News :- रामनगर थाना परिसर में युवक ने काटी गर्दन की नस, हालत गंभीर; जीएमसीएच बेतिया रेफर

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Ahraura accident:- अहरौरा बांध में दर्दनाक हादसा, मछली मारने गए अधेड़ की पैर फिसलने से मौत

Ahraura accident:- अहरौरा बांध में दर्दनाक हादसा, मछली मारने गए अधेड़ की पैर फिसलने से मौत

Ahraura accident :- स्थानीय अहरौरा बांध में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में मछली मारने गए एक अधेड़ व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान मेंहदीपुर निवासी मल्लू पटेल (उम्र 50 वर्ष), पुत्र सोमारू पटेल के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मल्लू पटेल शुक्रवार सुबह मछली पकड़ने के उद्देश्य से अहरौरा बांध पर गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए। घटना उस समय सामने आई जब एक चरवाहे ने उन्हें पानी में गिरते हुए देखा और तुरंत ही 108 एंबुलेंस सेवा और पीआरवी को सूचना दी।

सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया। नाव और जाल की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद शव को बांध से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह दुर्घटना प्रतीत हो रही है। फिलहाल मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ग्रामीणों और परिवार में इस हादसे के बाद मातम का माहौल है।

Ahraura Agnikand :- अहरौरा में खड़ी ट्रक में भीषण आग, लाखों का नुकसान , खाद लदी ट्रक जलकर खाक

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग