बड़ी खबर
Datia election result:- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, घनश्याम सिंह 6016 वोटों से विजयी; भोपाल में कार्यकर्ताओं ने बांटी मेलोडी चॉकलेट Delhi Cantt Railway Station :- दिल्ली छावनी स्टेशन पर 70 दिनों तक नहीं रुकेंगी 13 ट्रेनें, यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था Ritesh Deshmukh :- ‘रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में’— भाई सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, रियलिटी शो में किया मजेदार कमेंट Bankipur by election :- काउंटिंग सेंटर के बाहर संदिग्ध सामान के साथ युवक हिरासत में, पांचवें राउंड में जनसुराज के प्रशांत आगे Brij Bhushan Sharan Singh Acquitted: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला, बृजभूषण शरण सिंह बरी Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Accident of BSF vehicle : सुरक्षा बल के जवानों को लेकर जा रहा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 17 जवान घायल……

Accident of BSF vehicle : सुरक्षा बल के जवानों को लेकर जा रहा वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 17 जवान घायल……

रायपुर (छत्तीसगढ़):- छत्तीसगढ़ के कांकेर में सीमा सुरक्षा बल के वाहन के साथ एक बड़ा हादसा हो गया है। सुरक्षा बल के जवानों को लेकर जा रहा ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में लगभग 17 जवान घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कांकेर जिले के रावघाट और नारायणपुर जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र के मध्य सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को लेकर जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया । उन्होंने बताया कि इस घटना में वाहन सवार 17 जवानों को चोट पहुंची है और घायलों में से चार जवानों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर भेजा गया है। सीमा सुरक्षा बलों को लेकर जा रहा है यह वाहन अचानक कैसे दुर्घटनाग्रस्त हो गया इस बात की जानकारी की जा रही है।

Qatar news : कतर में फंसे 8 पूर्व भारतीय कर्मियों को मिली राहत, फैसले के खिलाफ 2 महीने तक कर सकते हैं अपील………….. – Suryodaya Samachar

छुट्टी पर जा रहे थे जवान

सूत्रों के मुताबिक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार सभी जवान छुट्टी पर घर जा रहे थे। हादसे के बाद घायलों को अस्पताल रेफर किया गया तथा जो जवान सही सलामत थे उन्हें उनके गंतव्य पथ पर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि जिले के फुलपाड़ गांव में स्थित बीएसएफ के शिविर से 162 वीं बटालियन के जवान एक वाहन में सवार होकर अंतागढ़ रेलवे स्टेशन के लिए निकले थे। जवान छुट्टी में जाने वाले थे। उन्होंने बताया कि वाहन जब रावघाट और ताड़ोकी थाना क्षेत्र के बीच कुम्हारी गांव के करीब पहुंचा तब वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और इस घटना में 17 जवान घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा घायल जवानों को नारायणपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

चार जवान रायपुर रेफर

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से चार जवानों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। अन्य जवानों को प्राथमिक उपचार दिया गया है तथा उनकी हालात खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तह तक जाएगी और पूरी जानकारी करेगी।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग