Abhijeet dipke :- नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए छात्र आंदोलन के बाद अब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बेरोजगारी को अपना अगला प्रमुख मुद्दा बनाने का ऐलान किया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित कोर टीम की बैठक के बाद कहा कि देशभर में बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
दीपके ने कहा कि जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन में केवल छात्र ही नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में बेरोजगार युवा भी शामिल हुए थे। उनका कहना था कि रोजगार की कमी देश की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है और इसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से उठाया जाएगा।
Atiq Ahmed :- अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की सड़क हादसे में मौत, झांसी में कार दुर्घटना में गई जान
उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि शिक्षा अब सेवा के बजाय व्यवसाय बनती जा रही है। पार्टी का उद्देश्य इसे अधिक सुलभ, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाना है ताकि युवाओं को बेहतर अवसर मिल सकें।
सीजेपी ने अगले महीने से ‘क्या बोलती पब्लिक’ नाम से देशव्यापी अभियान शुरू करने की घोषणा की है। इस अभियान के तहत पार्टी विभिन्न राज्यों में जाकर लोगों से सीधे संवाद करेगी और उनकी समस्याओं, सुझावों तथा सरकार से जुड़ी अपेक्षाओं को जानेगी।
अभिजीत दीपके ने कहा कि देश की बड़ी आबादी युवा है और उनकी आवाज़ को राष्ट्रीय विमर्श का हिस्सा बनाया जाना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने और लोकतांत्रिक संवाद को बढ़ावा देने के लिए यह अभियान शुरू किया जा रहा है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






