बड़ी खबर

Home » अपराध » पति–पत्नी का पवित्र रिश्ता फिर आया विश्वास की कसौटी पर, पति ने पत्नी को जान से मारा…

पति–पत्नी का पवित्र रिश्ता फिर आया विश्वास की कसौटी पर, पति ने पत्नी को जान से मारा…

Greater Noida news उत्तर प्रदेश के शहर ग्रेटर नोएडा से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर आपका रिश्तों पर से विश्वास उठ जाएगा। पति-पत्नी का रिश्ता सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता है। लेकिन नोएडा में कुछ ऐसा हुआ जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते। यहां एक व्यक्ति ने एक करोड़ रूपयों के लिए अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। ऐसे मामले सामने आने के बाद लोगों का रिश्तों पर से विश्वास खत्म हो जाता है।

जानिए पूरा मामला:-

ग्रेटर नोएडा में घटी यह घटना सभी की कल्पना से परे है। चंद कुछ रूपयों के लिए एक व्यक्ति ने अपने ही पत्नी की हत्या कर दी। बीते महीने में 24 अगस्त को जगन्नाथपुर गांव में निधि की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लगभग 4 साल पहले व्यक्ति की शादी निधि नामक लड़की से हुई थी। व्यक्ति को शादी में फॉर्च्यूनर गाड़ी भी मिली थी। आरोपी अब तक पकड़ा नहीं गया तब तक पुलिस ने निधि के देवर तरुण और सास ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि पति का नाम दीपक भडा़ना है। निधि मूल रूप से दिल्ली में सराय कालेखां में रहती थी।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/political-news-आम-आदमी-पार्टी-के-कई-नेत/

 

उजड़ गया हंसता खेलता परिवार-

जानकारी के मुताबिक पता चला है कि निधि और दीपक के दो बच्चे थे। जिनमें से बड़ा बेटा 2 साल का था और एक-एक महीने की बेटी भी थी। ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी एक करोड रुपए की मांग कर रहा था। न देने पर पत्नी की हत्या कर दी। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने आरोपी को यमुना एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग