बड़ी खबर
Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण Dharmendra Pradhan Resigns :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला Devshayani Ekadashi 2026: आज से शुरू होगा चातुर्मास, भगवान विष्णु को लगाएं ये 5 विशेष भोग, पढ़ें व्रत कथा Bettiah News :- रामनगर थाना परिसर में युवक ने काटी गर्दन की नस, हालत गंभीर; जीएमसीएच बेतिया रेफर

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » संजय रॉय का हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट, सारा सच आया बाहर…

संजय रॉय का हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट, सारा सच आया बाहर…

Kolkata Rape Case : कोलकाता में हुए डॉक्टर महिला के  मुख्य आरोपी संजय रॉय ने पॉलिग्राफ टेस्ट में उस ‘मनहूस’ रात की स्याह सच्चाई को कबूलने का दावा किया है। आरजीकर हॉस्पिटल में लेडी डॉक्टर के साथ दरिंदगी, बलात्कार और हत्या मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय का ‘पॉलीग्राफ टेस्ट’ कोलकाता की प्रेसीडेंसी जेल में बीती शाम पूरा हुआ है। 

सूत्रो के हवाले से खबर यह आई थी कि संजय जज के सामने भावुक हो गए और अपने आप को। बेकसूर बता रहा था। सीबीआई ने पॉलिग्राफ टेस्ट की मांग की। पॉलिग्राफ टेस्ट का नतीजा यह है…

संजय क्या बोला ???

सूत्रों के मुताबिक संजय रॉय ने कथित तौर पर अपने लाई-डिटेक्टर परीक्षण में दावा किया था कि जब वो सेमिनार हॉल में पहुंचा तो महिला डॉक्टर पहले ही मर चुकी थी। बलात्कार और हत्या मामले में बेगुनाही का दावा करने के कुछ दिनों बाद संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया गया था। CBI ने उनसे कई सबूतों का सामना कराया, उसने कई बहाने गिनाए। रिपोर्ट में कहा गया है कि संजय ने दावा किया कि जब वो हाल में पहुंचा था और उसने पीड़िता को देखा और भाग गया क्योंकि वह पहले ही मर चुकी थी। वो नशे में था इसलिए डर के मारे मौके से फरार हो गया था।

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार  सूत्रों से खबर है कि लाई डिटेक्टर टेस्ट में कई गलत और असंबद्ध नतीजे सामने आए। रिपोर्ट में कहा गया है कि लाई-डिटेक्टर टेस्ट के दौरान संजय रॉय बहुत ज्यादा डरा हुआ था। वो चिंता में दिख रहा था। उसकी पल्स रेट बढ़ी हुई थी।

आरजीकर अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में हुए कुकृत्य में मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट हो चुका है, चौकाने वाले खुलासे हुए हैं ।आपको बताते दे कि अभी सीबीआई का संजय के टेस्ट को लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। और संजय से जेल में मौजूद सीबीआई के काबिल अफसरों ने उससे टेस्ट के दौरान करीब 20 सवाल पूछे थे।

इस मामले में सीबीआई ने आशंका जताते हुए कहा, बहुत कुछ बाकी है…

संजय रॉय RG Kar अस्पताल में 2019 से नौकरी कर रहा था। संजय रॉय कोलकाता पुलिस के साथ सिविल डिफेंस वालंटियर के रूप में  था। वहीं अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल घोष के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के बीच, ठोस सबूतों के बारे में पूछे जाने पर एक सीबीआई अधिकारी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा- ‘इस मामले में बहुत कुछ है…’

Kolkata Rape Case : मैंने रेप नहीं किया, मैं जब वहां पहुंचा तो वहां सब हो चुका था, आरोपी संजय का आया चौकाने वाला बयान…

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग