Mirzapur news :- आजकल दुष्कर्म के मामले इतने बढ़ गए हैं कि अब घर से बहू और बेटियों को भेजने में भी डर लगने लगा है। आपको बता दें कि मिर्जापुर में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवक ने किशोरी के साथ विवाह कर उसका जबरन दुष्कर्म किया। घरवाह गांव निवासी अमित कुमार जिनके पिता रामकेश है उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और आज जेल भेज दिया है।
पीड़िता की मां ने लगाई थी न्याय की गुहार-
आपको बता दें कि कर्नाटक की निवासिनी पीड़िता की मां ने 31 जुलाई को थाने में आरोपी के खिलाफ विवाह कर दुष्कर्म करने की तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस रोज आरोपी को ढूंढने की तलाश कर रही थी। मिर्जापुर थाना अध्यक्ष राम नारायण सरोज ने बताया कि किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले इस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भी भेज दिया गया है।
मिलेगी कड़ी से कड़ी सजा-
थाना अध्यक्ष और थाना प्रभारी ने पीड़िता के परिवार को आश्वासन दिया कि अपराधी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। इस मामले की तह तक पहुंच जाएगा और पूरी जानकारी लेने के बाद आरोपी के खिलाफ सभी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/बांग्लादेश-में-हो-रहे-हिन/
Read more news at – Suryodaya samachar
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







