Jio : अगर आप जियो यूजर हैं तो हो जाईए तैयार क्योंकि जियो लेकर आया है शानदार ऑफर , अगर आप ने jio freedom offer लिया था तो ये आपके लिए अच्छा गिफ्ट साबित होने वाला है। जियो ने अपने freedom offer को कुछ दिनों के लिए एक्सटेंड कर दिया है।अगर आपने अभी तक नहीं लिया है तो अब देरी किस बात की जल्द से जल्द इस ऑफर का लाभ उठाएं।
कंपनी खास ऑफर में जियो एयरफाइबर का कनेक्शन लेने वाले यूजर्स को 3599 रुपये वाले मोबाइल प्रीपेड प्लान का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार अगर आप एयरफाइबर के नए कनेक्शन को बुक करते हैं, तो आपको 3599 रुपये के 365 दिन चलने वाले प्लान का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
इस ऑफर के लिए आपको अपने डीटेल के साथ 50 रुपये का रिफंडेबल बुकिंग अमाउंट देना होगा। खास बात है कि बुकिंग अमाउंट के बदले कंपनी यूजर्स को फ्री डेटा पैक भी दे रही है। एयरफाइबर ऑफर में यूजर्स को 2121 रुपये का एक प्लान भी दिया जा रहा है। 30 पर्सेंट डिस्काउंट के साथ मिल रहे इस प्लान की वैलिडिटी 3 महीने की है। जियो एयरफाइबर कनेक्शन के साथ यूजर्स को फ्री इंस्टॉलेशन भी मिलेगा, जिसकी कीमत 1 हजार रुपये है।
क्या हैं benefits?
कंपनी 365 दिन की वैलिडिटी दे रही है। इंटरनेट यूज करने के लिए प्लान में कंपनी हर दिन 2.5जीबी डेटा ऑफर कर रही है। एलिजिबल यूजर्स को प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलेगा। यह प्लान देश भर में सभी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 फ्री एसएमएस भी दे रही है। यह प्लान यूजर्स को जियो टीवी और जियो सिनेमा का फ्री ऐक्सेस भी मिलेगा।
जियो एयरफाइबर की बात करें, तो कंपनी इस सर्विस में 800 से ज्यादा टीवी चैनल का फ्री ऐक्सेस कर सकेंगे। प्लान में आपको 1Gbps तक की स्पीड मिलेगी। साथ ही यह नेटफ्लिक्स, जियो सिनेमा, सोनी लिव, जी5 और डिज्नी+ हॉटस्टार समेत करीब 17 ओटीटी ऐप का फ्री ऐक्सेस भी आपको मिलेगा।
Funny Jokes : इन 10 मजेदार चुटकुलों को पढ़कर आप हो जायेंगे लोटपोट….
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







