बड़ी खबर
Pralhad Joshi :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण Dharmendra Pradhan Resigns :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला Devshayani Ekadashi 2026: आज से शुरू होगा चातुर्मास, भगवान विष्णु को लगाएं ये 5 विशेष भोग, पढ़ें व्रत कथा

Home » खेल » पेरिस ओलंपिक में भारत के नाम हुआ चौथा कांस्य पदक, भारतीय हॉकी टीम में लगातार दूसरा कांस्य जीता….

पेरिस ओलंपिक में भारत के नाम हुआ चौथा कांस्य पदक, भारतीय हॉकी टीम में लगातार दूसरा कांस्य जीता….

Paris Olympic (Ind vs Spain) :  स्पेन और भारत में हो रहे हॉकी के मुकाबले में भारत में जीत हासिल कर बब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। जहां विनेश फोगाट के संन्यास से पूरा देश शोक ग्रस्त था वही आज भारतीय हॉकी टीम ने जीत कर राहत देदी।

फ्रांस की राजधानी पेरिस में हो रहा है ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने स्पेन को 2–1  से हराकर जीत हासिल कर ली है। यह भारतीयों की टीम का लगातार दूसरा कांस्य पदक है। भारत में अबतक कुल चार पदक जीते जा चुके हैं।यह भी पहली बार है जब भारत ने 52 साल के अंतराल के बाद लगातार दो पदक जीते हैं। इससे पहले उन्होंने 1968 और 1972 में लगातार दो पदक जीते थे।

श्रीजेश ने रच दिया इतिहास 

पेरिस ओलंपिक में पुरूष हॉकी स्पर्धा में श्रीजेश ने दोनों गोल करके भारत को आज कांस्य पदक जिताया। मैच शुरू होने से पहले श्रीजेश ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने की उनकी यात्रा असाधारण से कम नहीं है।

पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य पदक मैच श्रीजेश का भारत के लिए अंतिम अंतरराष्ट्रीय हॉकी मैच है, क्योंकि उनका लक्ष्य अपने 18 साल के करियर को उच्च स्तर पर समाप्त करना है।”जैसा कि मैं अंतिम बार पोस्ट के बीच खड़ा होऊंगा, मेरा दिल कृतज्ञता और गर्व से भर जाता है. एक सपने देखने वाले एक युवा लड़के से भारत के सम्मान की रक्षा करने वाले व्यक्ति तक की यह यात्रा असाधारण से कम नहीं है।”

टीम इंडिया के लिए खास है मेडल

भारत ने पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल मैच में स्पेन को 2-1 से हराकर पदक अपने नाम किया है। भारत के लिए इस मैच में दोनों गोल हरमनप्रीत सिंह ने किए। जबकि स्पेन के लिए एक गोल मार्को मारिलेस ने किया। भारतीय हॉकी के इतिहास में ऐसा 50 साल बाद ऐसा हुआ है, जब टीम इंडिया ओलंपिक में लगातार दो मेडल जीत पाई है।

भारतीय हॉकी टीम की जीत के बाद मोदी, योगी जी समेत पूरा भारत बधाई दे रहा है..

योगी जी लिखते है .. जय हो पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने की हार्दिक बधाई । आप हमारे चैंपियन है। भारत को।आप पर गर्व है।

मोदी जी ने भी लिखा .. ऐसी जीत जिसको पीढ़ियों तक याद किया जाएगा, ये मेडल बहुत खास है क्योंकि लागातार दूसरी बार ये जीत हासिल हुई है ।

गीता फोगाट ने भी बधाई दी.. टीम इंडिया को बहुत बधाई

राष्ट्रपति जी ने लिखा .. हृदय की गहराइयों से बधाई, 5 दशकों के बाद लागातार इंडिया ने जीत हासिल की है। हॉकी टीम बहुत प्रशंसा के लायक है।

भारतीय हॉकी टीम इतिहास रचने से चूकी, पेरिस ओलंपिक में सेमिफाइनल में हारी…

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग