बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » अलीगढ़ में टैंकर और कार की भीड़ंत से पांच लोगों की मौत…

अलीगढ़ में टैंकर और कार की भीड़ंत से पांच लोगों की मौत…

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश ) : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में गुरुवार की सुबह पलवल मार्ग पर भीषण सड़क हादसे से पांच लोगों की मौत हो गई । पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

अलीगढ़ में कार और टैंकर की टक्कर से भीषण हादसा हुआ। घायल हुए लोगों को पुलिस ने मौके पर आकर अस्पताल पहुंचाया व लोगों को कब्जे में लेकर जांच की शुरुआत कर दी है । मृतकों केबारे में उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है ।

यह घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के खैर कोतवाली इलाके के अन्नाज मंडी के सामने पलवल मार्ग पर एक इको कार और टैंकर की टक्कर हो गई है जिससे पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और पांच लोग हम भी रूप से घायल हो गए हैं । घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और शवों को जांच के लिए तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । क्षेत्राधिकार ने बताया है कि घायल व मृतक सभी जनपद पीलीभीत के रहने वाले हैं । सभी मजदूर धान की रोपाई करके कार से अपने घर लौट रहे थे ।

इसे भी पढ़ें : केदारनाथ में फटा बादल, मंदाकिनी में आई बाढ़, गौरीकुंड में मची अफरा-तफरी…….

इन पांच लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है 

1.विपिन पुत्र जंगबहादुर निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत
2. लालता पुत्र चन्द्रका प्रसाद निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत
3. अर्जुन पुत्र बांकेलाल निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत
4. हरिओम पुत्र दीनदयाल निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत
5. चालक ईको नाम पता अज्ञात ।

मजदूर जो घायल हुए हैं 

1. रामू पुत्र मुन्नालाल निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत
2. विमलेश पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत
3. रामकुमार पुत्र रामबहादुर निवासी सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत
4. अनन्तराम पुत्र मुरारीलाल निवासी ग्राम नगला व थाना पालिया जिला खीरी
5. मुनीष पुत्र जगदीश निवासी ग्राम व थाना सेहरामऊ उत्तरी जिला पीलीभीत

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग