बड़ी खबर
Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज Pralhad Joshi :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण Dharmendra Pradhan Resigns :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला

Home » खेल » Hardik pandya : श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक पांड्या की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकती है टीम की कमान………

Hardik pandya : श्रीलंका के खिलाफ हार्दिक पांड्या की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकती है टीम की कमान………

Hardik pandya हार्दिक पांड्या : भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। जिसके चलते अब इस बात पर जमकर चर्चा हो रही है कि, अब टी20 में टीम इंडिया की कप्तानी किस खिलाड़ी को मिलेगी।

जिम्बाब्वे दौरे पर टीम की कप्तानी युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने की थी। जबकि अब श्रीलंका दौरे पर बीसीसीआई किसी और खिलाड़ी को कप्तान बना सकती है। लेकिन अब बड़ी खबर सामने आई है कि, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की जगह अब इस खिलाड़ी को टी20 का परमानेंट कप्तान बनाया जा सकता है।

Hardik Pandya की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकती है कप्तानी

बता दें कि, रोहित शर्मा के संन्यास लेने के बाद बाद खबर आई है कि, टीम इंडिया का परमानेंट कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को नहीं बल्कि रोहित शर्मा के छोटे भाई को बनाया जा सकता है। दरअसल, अब रोहित की जगह टी20 का नियमित कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को बनाया जा सकता है।

क्योंकि, अब बीसीसीआई सूर्या को ही कप्तान के रूप में आगे देख रही है। जबकि सूर्या की फिटनेस भी हार्दिक पांड्या से काफी अच्छी है। जिसके चलते सूर्या को टीम का कप्तान चुना जा सकता है। रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव से उम्र में काफी बड़े हैं। जिसके चलते सूर्या उन्हें अपना भईया मानते हैं।

कर चुकें हैं टीम की कप्तानी

आपको बता दें कि, टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम की कप्तानी करने का मौका पहले ही दे दिया गया था। इस दौरान सूर्या की कप्तानी काफी शानदार रही थी।

सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तानी की है और दोनों ही सीरीज में टीम को जीत मिली थी। सूर्यकुमार यादव अबतक 7 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी कर चुकें हैं। जिसमें टीम को 5 मैचों में जीत मिली है और महज टीम 2 मैचों में हारी है।

श्रीलंका सीरीज से ही मिल सकती है कमान

भारत को अब 27 जुलाई से श्रीलंका के साथ 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। जिसके लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान बहुत जल्द किया जा सकता है। सूत्रों की माने तो श्रीलंका सीरीज में सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। अगर टीम इंडिया का प्रदर्शन अच्छा रहता है तो उन्हें ही टीम का नियमित कप्तान बनाया जा सकता है।

For read more news click here 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग