बड़ी खबर
Petrol :- पेट्रोल को टक्कर देने आ रही नई क्रांति! 3 जून को लॉन्च होगी सिर्फ इथेनॉल से चलने वाली भारत की पहली बाइक Sunil Ambekar :- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर RSS की पहली बड़ी प्रतिक्रिया, युवाओं को लेकर सुनील आंबेकर ने कही अहम बात Vaibhav Suryavanshi :- IPL में धमाल के बाद अब टीम इंडिया की दहलीज पर वैभव सूर्यवंशी! 15 साल के खिलाड़ी ने बढ़ाई चयनकर्ताओं की धड़कनें Akshara Singh :- अक्षरा सिंह के वायरल वीडियो ने मचाई हलचल, आखिर क्यों रो पड़ीं भोजपुरी स्टार? Bashir Badr :- उर्दू शायरी का चमकता सितारा बुझा, बशीर बद्र के अल्फाज़ हमेशा जिंदा रहेंगे Tata Tiago :- ₹4.69 लाख में लॉन्च हुई नई Tata Tiago, इलेक्ट्रिक मॉडल भी नए अवतार में; फीचर्स और सेफ्टी में बड़ा अपडेट

Home » धर्म » भागवत गीता का सार…… जानिए भगवान हमसे क्या चाहते हैं…………

भागवत गीता का सार…… जानिए भगवान हमसे क्या चाहते हैं…………

bhagvad Sar…. भगवान् को हमारा मन चाहिए ….. भगवान् हमसे धन नहीं चाहते। भगवान् हमसे भोग आदि भी नहीं चाहते, न ही वे तप-व्रत आदि चाहते हैं… वे हमसे केवल हमारा मन चाहते हैं।

हम अपना ध्यान भगवान् में लगायें … भगवान् ये चाहते हैं। भगवान् को अपना मन दो …. भगवान् को अपनी बुद्धि दो …. भगवान् को अपना चित्त दो… और भगवान् को अपना अहंकार सौंप दो।

मैं भगवान् का हूँ…. बस केवल यही अहंकार शेष रहे, यह अहंकार ही हमारी मुक्ति के द्वार खोल देता है।

आसक्ति बंधन का कारण है… किन्तु वही आसक्ति अगर भगवान् से हो तो हमारे लिए यही आसक्ति मुक्ति के द्वार खोल देगी।

कुल मिलाकर “भागवत धर्म” उसे कहते हैं…. जिसमें सामान्य सी वासना को भी मनुष्य साधना बनाकर भगवान् तक पहुँच सकता है – यही “भागवत धर्म” है। “भागवत धर्म” में क्रिया नही अपितु भाव देखा जाता है – भावग्राही जनार्दन

इसलिए भागवत धर्म ही कलियुग में श्रेष्ठ धर्म है, इस धर्म का पालन करते हुए भगवान् की अहेतुकी भक्ति प्राप्त होती है।

यह भागवत धर्म सरल है, सहज है। श्रीमद्भागवत पुराण में सूतजी अंत में कहते हैं….. भगवान् के नाम का सदैव स्मरण करो… यही भागवत धर्म का सार है।

यानास्थाय नरो राजन्न प्रमाद्येत कर्हिचित् । धावन्निमील्य वा नेत्रे, न स्खलेन्न पतेदिह ।।

हे राजन् ! इन भागवत-धर्मों का आश्रय करके स्थित (जीवित) रहनेवाला मनुष्य, कभी किसी प्रमाद अर्थात् कष्ट से पीड़ित नहीं होता तथा नेत्र बंद करके दौड़ने पर भी अर्थात् विधि-विधान में कोई त्रुटि हो जाने पर भी, न तो वह भक्तिमार्ग से स्खलित ही होता है और न तो पतित ही, अर्थात् फल से वञ्चित भी नहीं होता है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग