Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर दो वाहनों की टक्कर में 6 लोगों की मौत

दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर दो वाहनों की टक्कर में 6 लोगों की मौत

हापुड़ (उत्तर प्रदेश):- हापुड़ एएसपी राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि हापुड़ के गढ़ कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर दो वाहनों की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे ही जांच जारी की। कार में सात लोग सवार थे जिसमें छह लोगों की तुरंत मौत हो गई।

ताया जा रहा है कि गाजियाबाद के लोनी इलाके में रहने वाले विपिन कुमार अपने छ दोस्तों के साथ नैनीताल के नीम करौली बाबा के यहां दर्शन के लिए गए थे। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गढ़ क्षेत्र अल्लाहबक्शपुर के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर को‌ पार करके  ट्रक में जा लड़ी। हादसे देखकर लोगों ने पुलिस ने सुचना दी।

हादसे की आवाज सुनकर और जानकारी मिलते ही गांव के प्रधान नवरत्न प्रजापति , नवरत्न लाल,नाजीमा सिखेड़ा व सलमान इरशाद कुरैशी समेत सात लोग घयाल हो गए थे।

यह हादसा देर रात साढ़े बारह बजे दिल्ली लखनऊ ब्रजघाट टोल के पास हुआ था। शवों का पोस्टमार्टम करके परिजनों को जानकारी दी गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ सड़क हादसे में शोक व्यक्त करते हुए संज्ञान लिया। मुख्मृयमंत्री हादसे में मरने वालों पर शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। अधिकारियों को राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। हादसे में घायलों का मुख्यमंत्री ने समुचित उपचार कराए जाने के आदेश दिया है।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग