पटना (बिहार):- राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी के निधन पर कहा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सुशील मोदी का असामयिक जाना देश के उन करोड़ों लोगों के लिए निजी क्षति है जो देश में सूचिता, मूल्यों, नैतिकता की राजनीति चाहते हैं। मेरे लिए यह एक निजी क्षति जैसा है, हम उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी के निधन पर पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार मीसा भारती ने कहा कि व्यक्तिगत क्षति है। राज्य के लिए भी दुख की घड़ी है। उनके परिवार के साथ हमारी सांत्वना है। हम इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
केंद्रीय मंत्री व बेगुसराय लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने कहा कि छात्र जीवन से लेकर छात्र आंदोलन तक उन्होंने राजनीति में एक सक्रिय भूमिका निभाई। जब वे भाजपा में आए तो उन्होंने राष्ट्रीयता के लिए भी जागरण किया। उनकी शून्यता को भरना मुश्किल है।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर ट्वीट किया पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर विशेष विमान से दिल्ली से पटना लाया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने उनकी पत्नी जेसी जॉर्ज से टेलीफोन पर बात कर सांत्वना दी है।
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता सुशील मोदी के निधन पर भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि वे मेरे बड़े भाई के समान थे। हमने छात्र संघ में साथ काम किया। जेल में साथ रहे, लाठी भी खाई। जब लालू प्रसाद अपनी पराकाष्ठा पर थे, उस समय उनके खिलाफ कोई खड़ा नहीं हुआ। उन्होंने(सुशील मोदी) जो हिम्मत दिखाई, उससे बिहार की राजनीति बढ़ी… बिहार भाजपा को आगे बढ़ाने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका थी। उनकी ये जाने की उम्र नहीं थी। उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







