बड़ी खबर
Jajmau Ganga bridge :- जाजमऊ गंगा पुल तीन महीने रहेगा बंद, 16 सितंबर से डायवर्जन; उन्नाव-कानपुर आने-जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

Home » राजनीति » Bihar politics : बिहार में रोज मच रहा सियासी उथल-पुथल, नजर बंद किए गए कई विधायक…….

Bihar politics : बिहार में रोज मच रहा सियासी उथल-पुथल, नजर बंद किए गए कई विधायक…….

Bihar politics

Bihar politics :- बिहार में आज नीतीश सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है। इससे पहले पटना में सियासी हलचल बेहद तेज है। आरजेडी विधायकों के बाद नीतीश कुमार ने भी अपने विधायकों को होटल में शिफ्ट कर दिया है। देर शाम विधायकों को होटल चाणक्या भेजा गया है। जेडीयू ने अपने विधायकों के रुकने का इंतजाम यहीं किया है। विधानमंडल की बैठक में पांच विधायकों के ना पहुंचने और तीन के फोन बंद होने की खबर के बाद जेडीयू खेमे में भी गहमागहमी है।

U19 World Cup final अंडर-19 के वर्ल्ड कप में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दी मात, चौथी बार बनी विश्व विजेता………

(Bihar politics) जीतनराम मांझी का भी फोन बंद….

आरजेडी और जेडीयू अलग-अलग दांव खेलने में लगे हैं। वहीं नीतीश कुमार के पाला बदलने के बाद तेजस्वी यादव ने भी कहा था कि खेल अब शुरू हुआ है। ऐसे में बिहार में क्या होने वाला है, इसका अंदाजा तो अभी नहीं लगाया जा सकता। हालांकि इतना तय है कि फ्लोर टेस्ट के दौरान बड़ा हंगामा होने वाला है। जानकारी के मुताबिक वामदलों और आरजेडी के विधायकों को तेजस्वी यादव के आवास पर ठहराया गया है। भाजपा के विधायकों को पाटलिपुत्र एग्जॉटिका में ठहराया गया है। देर रात तक लालू यादव भी अपने विधायकों से बात करते रहे। वहीं बताया जा रहा है कि जीतनराम मांझी का भी फोन बंद है।

Bihar politics

(Bihar politics) तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंची पुलिस…

जानकारी के मुताबिक तेजस्वी यादव के आवास पर देर रात पुलस पहुंची। यहां शनिवार से ही आरजेडी के विधायक रुके थे। पटना पुलिस की टीम और आरजेडी के नेताओं के बीच गहमागहमी का माहौल देखा गया। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि आरजेडी विधायक चेतन आनंद के लापता होने की रिपोर्ट पर पुलिस तेजस्वी के आवास पर पहुंची थी। चेतन के छोटे भाई ने उनके लिए लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

For read more news still continue to our channel………….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग