बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » राष्ट्रीय » Noida News : प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्राधिकरण और एनटीपीसी पर फोड़े घड़े……..

Noida News : प्रदर्शन के दौरान किसानों ने प्राधिकरण और एनटीपीसी पर फोड़े घड़े……..

एनटीपीसी

Noida News: नोएडा से किसानों के प्रदर्शन से जुड़ी एक बेहद अहम खबर है। किसानों ने प्राधिकरण और एनटीपीसी पर प्रदर्शन के दौरान घड़े फोड़े। किसानों का कहना है की प्राधिकरण के पास हमें देने के लिए जमीन नहीं है,जिसे वह नीलामी में बेच रहा है। किसानों के प्रदर्शन के कारण शहर में जाम के हालात बन गए जिसके चलते पुलिस से नोक-झोंक भी हुई। 

*जगमोहन डालमिया पुरस्कार से सम्मानित हुए ग्रेनो के निर्देश*https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/2024/01/25/greater-noida-news-जगमोहन-डालमिया-पुरस्क

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार नोएडा में प्राधिकरण और एनटीपीसी के बाहर धरना दे रहे किसान संगठनों ने प्रदर्शन करके मटके फोड़े। नोएडा प्राधिकरण के आवासीय भूखंड ई-नीलामी से जमीन बेचने की योजना का विरोध किया। इस बीच जाम के हालात बने रहे। पुलिस से भी किसानों की नोक-झोंक हुई। भारतीय किसान परिषद ने एनटीपीसी और नोएडा प्राधिकरण का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार किया।

एनटीपीसी

भारतीय किसान यूनियन मंच ने कहा कि एक तरफ किसानों को भूखंड देने के लिए प्राधिकरण के पास जमीन नहीं है, दूसरी तरफ ई-नीलामी में भूखंड बेचे जा रहे हैं। प्रदर्शन से पहले किसान मोदी मॉल पर जुटे। इसके बाद नोएडा स्टेडियम का चक्कर लगाते हुए एनटीपीसी पहुंचे। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर चौहान के नेतृत्व में नोएडा प्राधिकरण सेक्टर-6 कार्यालय पर प्राधिकरण के ओएसडी देवेंद्र प्रताप को ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि ई-नीलामी से आवासीय भूखंड बेचे जाने की स्कीम किसानों के साथ धोखा है। एक तरफ तो नोएडा प्राधिकरण सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र देता है कि नोएडा प्राधिकरण के पास किसानों को देने के लिए भूमि नहीं है। दूसरी तरफ आवासीय स्कीम निकाल रहा है। अब नोएडा के 81 गांव के किसान अपना शोषण नहीं होने देंगे। अध्यक्ष सुखवीर खलीफा ने कहा कि 26 जनवरी को प्राधिकरण व एनटीपीसी मुख्यालय पर तिरंगा फहराया जाएगा।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

For read more news still continue to our channel………….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग