Home » टेक्नोलॉजी » IQOO Neo 9 Pro : जल्द ही लॉन्च किया जाएगा IQOO Neo 9 Pro, प्रोसेसर को रखा जाएगा पावरफुल…………

IQOO Neo 9 Pro : जल्द ही लॉन्च किया जाएगा IQOO Neo 9 Pro, प्रोसेसर को रखा जाएगा पावरफुल…………

IQOO Neo 9 Pro : यह फोन पिछले साल चीन में लॉन्च किया गया था। अब यह डिवाइस भारत आने वाला है। इसकी लॉन्च डेट अनाउंस कर दी गई है। इस फोन में क्वालकॉम का पावरफुल प्रोसेसर Snapdragon 8 Gen 2 दिया जाएगा। इसके साथ ही अपकमिंग स्मार्टफोन में यूनीक कैमरा मॉड्यूल से लेकर लेदर फिनिश वाला बैक पैनल तक मिलेगा।

कब लॉन्च होगा iQOO का फोन

कंपनी के मुताबिक, iQOO Neo 9 Pro को 22 फरवरी 2024 के दिन लॉन्च किया जाएगा। इस फोन के इवेंट की लाइव स्ट्रीम ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया हैंडल पर की जाएगी।

ऐसे हो सकते हैं फोन के फीचर्स

हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स की मानें, तो iQOO Neo 9 Pro फोन Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। इस फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसका रेजलूशन 1.5k और रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। सुरक्षा के लिए डिवाइस में फेस अनलॉक के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। इसके अलावा, हैंडसेट में LPDDR5X RAM और UFS 4.0 स्टोरेज दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें :- School closed in UP : उत्तर प्रदेश में पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड, 17 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल……….. – Suryodaya Samachar

फोटोग्राफी के लिए iQOO Neo 9 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें पहला 50MP का मेन लेंस और 8MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल होगा। सेल्फी के लिए 16MP का कैमरा दिया जा सकता है। इसकी बैटरी 5,160mAh की हो सकती है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। कनेक्टिविटी के लिहाज से अपकमिंग फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी, हेडफोन जैक और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट दिया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी iQOO ने Neo 9 Pro की लॉन्च डेट तो अनाउंस कर दी है, लेकिन अभी तक इसकी कीमत को लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है। पिछले दिनों आई लीक्स की मानें, तो इस अपकमिंग फोन की कीमत 40 हजार रुपये के आसपास रखी जा सकती है। इसका मुकाबला वनप्लस, रेडमी और ओप्पो जैसे ब्रांड के फोन्स से होगा

आपको बता दें कि आइक्यू ने पिछले साल आइक्यू 12 5जी फोन को लॉन्च किया था। इस फोन की कीमत 52,999 रुपये है। इस फोन में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर मिलता है। इसके अलावा, हैंडसेट में एमोलेड डिस्प्ले, 64MP का कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter 

देश विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ….. …….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग