Rajeshwariben Shah passed away मुंबई : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बहन राजेश्वरीबेन शाह का आज मुंबई में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वो कुछ समय अस्वस्थ्य चल रही थीं। इस बात की सूचना देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दुख जाहिर किया है।
सीएम शिंदे ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर किये एक पोस्ट में कहा, “केंद्रीय गृह मंत्री अमितभाई शाह की बहन श्रीमती राजेश्वरीबेन शाह का आज मुंबई में निधन हो गया। उनका जाना पूरे शाह परिवार के लिए सदमे जैसा है। मैं व्यक्तिगत रूप से इस दुःख में शामिल हूं और मेरी सच्ची प्रार्थना है कि आदरणीय अमितभाई और पूरे शाह परिवार को इस सदमे से उबरने की शक्ति मिले। राजेश्वरीबेन शाह को भावभीनी श्रद्धांजलि!”
Munawwar Rana Died : मशहूर शायर मुनव्वर राणा का लखनऊ पीजीआई में हुआ निधन………… – Suryodaya Samachar
जानकारी के मुताबिक 65 साल की राजेश्वरी बेन शाह लंबे समय से फेफड़ों की बीमारी से जूझ रही थीं। एक महीने पहले तबियत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें इलाज के लिए अहमदाबाद से मुंबई लाया गया था। बताया जा रहा है कि गृहमंत्री शाह इस समय गुजरात के दौरे पर हैं और आज उन्हें अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेना था, लेकिन राजेश्वरी बेन की मौत की खबर मिलते ही उनके सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए गये हैं।
ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter
देश विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ…………..
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







