बड़ी खबर
Ganga Saptami 2026: मां गंगा की कृपा पाने के लिए पढ़ें व्रत कथा और आरती, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद LPG Supply New Rules :- LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला, अब सप्लाई नहीं होगी बाधित, नए नियम लागू बंगाल-तमिलनाडु चुनाव 2026: पहले चरण में हाईटेक निगरानी के बीच मतदान, हर बूथ पर रिकॉर्डिंग World record :- अभिषेक शर्मा का तूफानी विस्फोट, टी20 क्रिकेट में क्रिस गेल और एरोन फिंच का रिकॉर्ड तोड़ SRH को दिलाई विशाल जीत Bengaluru murder case :- बेंगलुरु में प्रेम का खूनी खेल, वेस्टर्न स्टाइल प्रपोजल की मांग पर युवती ने बॉयफ्रेंड को जिंदा जला दिया Aishwarya Rai Bachchan :- एयरपोर्ट पर दिखा मां-बेटी का प्यारा रिश्ता, ऐश्वर्या ने आराध्या को यूं किया वेलकम—वीडियो वायरल

Home » अपराध » Indigo flight: इंडिगो फ्लाइट की उड़ान में हुई देरी तो यात्री ने पायलट को मार दिया घूंसा, मामले की जांच शुरू…………

Indigo flight: इंडिगो फ्लाइट की उड़ान में हुई देरी तो यात्री ने पायलट को मार दिया घूंसा, मामले की जांच शुरू…………

Indigo flight: राजधानी दिल्ली में फ्लाइट की उड़ान में देरी से जुड़ी एक बेहद हैरान करने वाली खबर है। दरअसल,खराब मौसम के कारण दिल्ली में एक विमान के उड़ान भरने में देरी को लेकर एक यात्री इतना नाराज हो गया कि उसने फ्लाइट के कैप्टन पर ही हमला बोल दिया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक राजधानी दिल्ली में खराब मौसम के चलते फ्लाइट के लेट होने का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच दिल्ली में एक विमान के उड़ान भरने में देरी को लेकर एक यात्री इतना नाराज हो गया कि उसने फ्लाइट के कैप्टन पर ही हमला बोल दिया।

यात्री ने पायलट पर किया हमला

विमान सुरक्षा एजेंसी ने इस घटना का संज्ञान लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि यह घटना तब हुई जब पायलट माइक्रोफोन पर यात्रियों को दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट के कोहरे के चलते लेट होने की जानकारी दे रहा था। इसी दौरान यात्री ने पायलट को घूंसा मार दिया। यह घटना रविवार की दोपहर एक बजे की है। यात्री की पहचान साहिल कटारिया के तौर पर की गई है। दिल्ली पुलिस ने इस घटना पर कहा, ‘आरोपी के खिलाफ हम उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे।’ इंडिगो ने भी यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Delhi school closed : दिल्ली में ठंड के कारण स्कूलों के समय में हुआ बदलाव, सुबह 9 बजे से पहले नहीं खुलेंगे कोई भी स्कूल……….. – Suryodaya Samachar

लोगों ने की यात्री को नो-फ्लाई-लिस्ट में डालने की अपील

इस घटना का वीडियो वायरल होते ही लोगों की प्रतिक्रिया सामने आई। एक यूजर ने कहा, ‘उड़ान में देरी को लेकर पायलट क्या कर सकता है? वह केवल अपना काम कर रहा था। इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर इसे नो-फ्लाइ लिस्ट में डाल देना चाहिए। इसकी तस्वीर को सार्वजनिक करना चाहिए, जिससे की अन्य लोगों को इसके बुरे व्यवहार के बारे में मालूम होना चाहिए।’

वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, ‘इस व्यक्ति पर हमला करने का मामला दर्ज करना चाहिए। इसे नो-फ्लाइ-लिस्ट में डाल देना चाहिए। यात्री का यह व्यवहार अस्वीकार्य है।’

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

देश विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ ………..

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग