बड़ी खबर
Jajmau Ganga bridge :- जाजमऊ गंगा पुल तीन महीने रहेगा बंद, 16 सितंबर से डायवर्जन; उन्नाव-कानपुर आने-जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

Home » विदेश » मालदीव के पूर्व मुख्यमंत्री ने की भारत की बडाई, भारत रहा हमेशा अच्छा मित्र……….

मालदीव के पूर्व मुख्यमंत्री ने की भारत की बडाई, भारत रहा हमेशा अच्छा मित्र……….

मालदीव :- मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद और इब्राहिम मोहम्मद सोलेह ने रविवार को इंटरनेट मीडिया पर मंत्रियों द्वारा भारत के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि भारत हमेशा द्वीप राष्ट्र का अच्छा मित्र रहा है।

मंत्री की टिप्पणी को बताया भयानक

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने मंत्री मरियम शिऊना की टिप्पणी को भयानक बताया। उन्होंने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा- ”मालदीव सरकार की एक प्रतिनिधि मरियम शिऊना कितनी खतरनाक भाषा बोल रही हैं। वो भी एक ऐसे प्रमुख सहयोगी देश (भारत) के नेता के लिए, जिससे संबंध मालदीव की सुरक्षा और समृद्धि के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। मुइज्जू सरकार को इन टिप्पणियों से खुद को दूर रखना चाहिए और भारत को स्पष्ट आश्वासन देना चाहिए कि वे इस तरह की नीति को कतई प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। भारत हमारा अच्छा दोस्त है।”

Ram mandir’s program live streaming in America : विदेश में भी राम मंदिर को लेकर दिखा उत्साह, टाइम्स स्क्वायर पर होगा सीधा प्रसारण……….. – Suryodaya Samachar

उधर एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल पर पूर्व राष्ट्रपति सोलेह ने पोस्ट किया- ”मैं मालदीव सरकार के मंत्रियों द्वारा भारत के खिलाफ नफरत भरी भाषा के इस्तेमाल की निंदा करता हूं। भारत हमेशा मालदीव का एक अच्छा मित्र रहा है और हमें इस तरह की कड़ी टिप्पणियां करके दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी दोस्ती पर नकारात्मक प्रभाव डालने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।”

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग