Greater Noida :- ग्रेटर नोएडा में कुत्तों के हमला करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला पर तीन कुत्तों ने हमला बोल दिया। इस दौरान महिला ने गिरते गिराते चिल्लाते हुए जैसे तैसे अपनी जान बचाई। काफी देर कुत्ते महिला का पीछा करते रहे।
जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के सेंचुरियन पार्क लोराइज हाउसिंग सोसायटी में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर दिखाई दिया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि सोसाइटी परिसर में एक महिला टहलते हुए दिखाई दे रही है। तभी अचानक से सोसाइटी में मौजूद चार आवारा कुत्तों का झुंड उस पर हमला कर देता है। महिला कुत्तों को अपनी तरफ आते देखकर भागने लगती है, तो कुत्ते उसे दौड़ा लेते हैं। अंत में महिला ने भागकर किसी तरह से कुत्तों से अपनी जान बचाई। इसके बावजूद कुत्ते काफी देर तक उसका पीछा करते रहे।
Noida News: कड़ाके की ठंड में हरी सब्जियों के बढ़े दाम………. – Suryodaya Samachar
सोसाइटी में हुई इस घटना से सोसाइटी के निवासी बेहद सतर्क हो गए हैं। उनका कहना है की अब तो बच्चो को घर से बाहर भेजते हुए भी डर लगता है। न जाने कुत्ते कब किस पर हमला कर दें इस बात की कुछ भी गारंटी नही है। प्रशासन को इस मामले में जल्द से जल्द कोई कदम उठाना चाहिए।
ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







