बड़ी खबर
Sreelekha Mitra :- NEET आंदोलन के पोस्टर विवाद में बढ़ीं अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा की मुश्किलें, शिकायतों के बीच WhatsApp स्टेटस से फिर छिड़ी बहस S27 Ultra :- Samsung Galaxy S27 Pro और S27 Ultra की बैटरी डिटेल्स लीक, मिल सकती है अब तक की सबसे बड़ी क्षमता Ajit Agarkar :- बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर शिक्षा क्षेत्र में रखेंगे कदम, पत्नी संग शुरू करेंगे नया प्री-स्कूल Varanasi news :- सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का 44वाँ दीक्षान्त महोत्सव 29 जुलाई को, 11,958 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियाँ, 51 स्वर्ण पदकों से होगा सम्मान Ayushmaan Sethi :- बाली में मंगेतर संग मंदिर पहुंचे आयुष्मान सेठी, शुद्धिकरण अनुष्ठान के बाद 13 पवित्र फव्वारों के नीचे मांगा आशीर्वाद E20 Fuel Policy :- डीपफेक और आपत्तिजनक पोस्ट पर सख्त हुए नितिन गडकरी, बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Rave Party Busted : नए साल से पहले पुलिस ने मारी बड़ी रेड, रेव पार्टी पर पुलिस ने कसा शिकंजा……………..

Rave Party Busted : नए साल से पहले पुलिस ने मारी बड़ी रेड, रेव पार्टी पर पुलिस ने कसा शिकंजा……………..

Rave Party Busted (महाराष्ट्र):- रेव पार्टी से जुड़ी एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर आई है। नए साल से पहले ही पुलिस ने रेड मारकर रेव पार्टी से 90 लड़कों और 5 लड़कियों को अरेस्ट किया है। इसके साथ ही भारी मात्रा नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान कई दोपहिया वाहन भी बरामद किए हैं। 

ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच ने घोड़बंदर रोड पर कासारवडवली गांव के पास रेव पार्टी करने वाले 90 लड़कों सहित 5 लड़कियों को हिरासत में लिया है।इसके साथ ही 29 दोपहिया वाहन भी जब्त किए है। बता दें की रेव पार्टी का आयोजन एक प्राइवेट प्लाट में किया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने दबिश देकर पार्टी का भंडाफोड़ किया है।

यह भी पढ़ें :- Traffic Update in Delhi NCR….दिल्ली एनसीआर में ट्रैफिक से जश्न फीका….. – Suryodaya Samachar

क्या है पूरा मामला

नए साल से पहले महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक प्राइवेट प्लॉट में चल रही रेव पार्टी पर छापेमारी करते गुए 90 लड़कों और 5 लड़कियों को हिरासत में लिया है। इस रेव पार्टी में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए थे. रेव पार्टी में एलएसडी 0.41 ग्राम, 70 ग्राम चरस, गांजा के साथ चिलम, शराब जैसी कई नशीली पदार्थ उपलब्ध करवाए गए थे।

2 लड़कों ने किया था रेव पार्टी का आयोजन

पुलिस जांच के दौरान पता चला है कि इस रेव पार्टी का आयोजन 2 लड़कों की तरफ से किया गया था। जिसमें से एक की उम्र 19 साल और दूसरे की उम्र 23 साल है। ये दोनों लड़के कलावा और डोंबिवली के रहने वाले हैं। इसके साथ ही पुलिस ने 29 दोपहिया वाहनों को भी जब्त किया है। हिरासत में लिए गए युवकों को ठाणे के सिविल हॉस्पिटल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है।

नए साल की पूर्व संध्या पर पुलिस अलर्ट

नए साल की पूर्व संध्या पर भी ठाणे पुलिस अलर्ट मोड पर है। घोड़बंदर रोड पर कासारवडवली गांव के पास रेव पार्टी करने वाले 100 लोगों के खिलाफ ठाणे क्राइम ब्रांच ने की कार्रवाई है। पुलिस को शक है कि इस पार्टी में चरस, गांजा, शराब, एमडी जैसे कई तरह के नशीले पदार्थों का सेवन किया जा रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस उपायुक्त अपराध शाखा के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में रविवार सुबह 3 बजे के करीब छापेमारी की गई। वडवली खाड़ी तट पर एक रेव पार्टी चल रही थी। युवक नशे की हालत में डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे. पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करते हुए उनसे 0.41 ग्राम एलएसडी, 70 ग्राम चरस, 200 ग्राम गांजा और बीयर के साथ-साथ वाइन और व्हिस्की भी बरामद की। 

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

देश विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ………

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग