बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » राजनीति » Congress sthapna diwas : कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस आज, पार्टी कार्यालय में मनाया गया समारोह………

Congress sthapna diwas : कांग्रेस का 139 वां स्थापना दिवस आज, पार्टी कार्यालय में मनाया गया समारोह………

नई दिल्ली :- कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस समारोह में AICC मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, सांसद राजीव शुक्ला, पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और अन्य पार्टी नेता मौजूद रहे। फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस के अवसर पर AICC मुख्यालय पर कांग्रेस का ध्वज फहराया। 

यह भी पढ़ें :- Vijaykant death : DMDK चीफ कैप्टन विजयकांत का निधन, हुए कोरोना का शिकार……..

आज से शुरू होगा कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान

कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान गुरुवार से शुरू करेगी। पार्टी इसकी शुरुआत अपने 139वें स्थापना दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर शहर में महारैली ‘हैं तैयार हम’ से करने जा रही है।

नागपुर से कांग्रेस पार्टी के विधायक नितिन राउत ने मंगलवार को कहा, ‘हैं तैयार हम’ थीम के साथ यह रैली पूरे देश में एक अच्छा संदेश देगी। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए बिगुल फूंकेगी।’

बिहार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान

वहीं बिहार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “जब उन्होंने (राहुल गांधी) भारत जोड़ो यात्रा खत्म की थी तो कांग्रेस सारे राज्यों में हार गई अब न्याय यात्रा पर निकले हैं तो कौन सा तीर मार लेंगे। जनता उनकी परीक्षा ले रही है जिसमें वे फेल हो रहे हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी उन्हें 100 नंबर दे रही है।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

देश विदेश से जुड़ी तमाम खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ………..

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग