बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » राजनीति » Politics in Bihar : लोकल फ्लाइट में मिले दो दिग्गज नेता, मटन पार्टी पर फिर हुई चर्चा…….

Politics in Bihar : लोकल फ्लाइट में मिले दो दिग्गज नेता, मटन पार्टी पर फिर हुई चर्चा…….

पटना (बिहार):- दिल्ली से पटना की ओर रेगुलर फ्लाइट में देश के दो दिग्गज नेताओं गिरिराज सिंह और लालू यादव की भेंट हुई। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इस वार्तालाप के बाद दावा किया कि  आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने बताया कि बिहार का राजनीतिक भविष्य उनके बेटे और बिहार के तत्कालीन डिप्टी सीएम तेजस्वी पर निर्भर है।

इस मुद्दे पर तेजस्वी ने कहा कि उनके पिता लालू यादव और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बीच मटन पार्टी पर चर्चा हुई है। दरअसल्या सारा मामला दिल्ली से पटना जाने वाली एक फ्लाइट में दो नेताओं के मिलने पर सामने आया है। दिल्ली से पटना की एक रेगुलर फ्लाइट में दोनों दिग्गज नेताओं की मुलाकात हुई। यात्रा के दौरान दोनों के बीच कई चीजों पर चर्चा हुई। इसके साथ अन्य मुद्दों पर भी दोनों नेताओं ने चर्चा की। फ्लाइट से उतरने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दावा किया कि इंडी अलायन्स के भीतर सब ठीक नहीं है और लालू यादव तेजस्वी के भविष्य को लेकर बहुत ज्यादा परेशान हैं।

यह भी पढ़ें :- Areas affected by flood in Tamilnadu : भारतीय वायु सेना के एमआई-17 वी5 और एएलएच-ध्रुव ने बांटी राहत और बचाव सामग्री………………. – Suryodaya Samachar

दो नेताओं के बीच हुई यह वार्तालाप इंडिया गठबंधन के अंदर दरार की चर्चा को और हवा दे दी है। जी हां बात कुछ दिनों पहले की है जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम गठबंधन के संयोजक के रूप में आगे किया था।

इस चर्चा के बाद लगातार कई तरह की बातें उठी। उसके बाद ये लगातर ये बातें उठ रही थी कि गठबंधन के अंदर सब ठीक नहीं है। केंद्रीय मंत्री के दावों को ‘बेकार’ बताते हुए तेजस्वी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव और गिरिराज सिंह के बीत ऐसी कोई बात नहीं हुए है। तेजस्वी यादव भी उन दोनों के साथ उसी फ्लाइट में मौजूद थे। तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा नेता और उनके पिता ने उनके राजनीतिक भविष्य के अलावा हर चीज के बारे में बात की। तेजस्वी यादव ने कहा कि गिरिराज खुद अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

उन्होंने कहा,”गिरिराज सिंह ने मेरे पिता के स्वास्थ्य के बारे में पुछा और यहां तक कि उन्होंने मेरे पिता से मटन पार्टी मांगी।”इसके साथ ही बिहार के उपमुख्यमंत्री कहना है कि भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने फ्लाइट में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव के बाद पार्टी द्वारा लिए गए रणनीतिक निर्णयों के बाद अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंता जताई है। 

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ Twitter

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग