बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » विदेश » Attack on Hindu temple in America : अमेरिका के कैलिफोर्निया में खालिस्तानियों ने फिर हिंदू मंदिरों को बनाया निशाना…….

Attack on Hindu temple in America : अमेरिका के कैलिफोर्निया में खालिस्तानियों ने फिर हिंदू मंदिरों को बनाया निशाना…….

कैलिफोर्निया :- अमेरिका में एक बार फिर हिंदू मंदिरों पर हमला किया गया है। एक बार फिर खालिस्तान समर्थकों ने यह हरकत की है कि उन्होंने एक हिंदू मंदिर पर हमला किया है। एएनआई ने जो जानकारी साझा की है उसके मुताबिक अमेरिका के कैलिफोर्निया के नेवार्क में एक हिंदू मंदिर की बाहरी दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखकर तोड़फोड की गई है। बात अगर कानूनी कार्रवाई की करें तो नेवार्क पुलिस ने घटना की गहन जांच का आश्वासन दिया है। हालांकि ऐसा पहले बार नहीं है जब हिंदू मंदिरो को विदेशों में निशाना बनाया गया है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर पर हमला किया गया था।

ऑस्ट्रेलिया में पहले भी कई बार सामने आ चुकी हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने की घटनाएं

ऐसा पहली बार ही नहीं हुआ है कि जब विदेशों में हिंदू मंदिरों पर आक्रमण किया गया हो। पहले भी कई देशों में हिंदू मंदिरों को नुकसान पहुंचाया जा चुका है। ऑस्ट्रेलिया में पहले भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। दो महीने पहले भी खालिस्तानियों ने हिंदू मंदिर को निशाना बनाया था। ठीक 2 महीने पहले खालिस्तानियों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर पर ही हमला किया था। इस दौरान मंदिर की दीवार को नुकसान पहुंचाया।

यह भी पढ़ें :- Winter vacation in Hariyana : हरियाणा में 1 जनवरी से 15 जनवरी तक बंद रहेंगे सभी विद्यालय, सरकार ने घोषित किया शीतकालीन अवकाश…… – Suryodaya Samachar

बीती जनवरी में तीन हिंदू मंदिरों को मेलबर्न में निशाना बनाया गया था। इस दौरान खालिस्तानी समर्थकों की ओर से नारे लिखे गए थे। गौरतलब है कि मंदिरों पर हमले को लेकर भारत की ओर से विरोध जताया जा चुका है। आस्ट्रेलिया की सरकार से मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की गई थी। 

जुड़े रहिए ट्विटर पर हमारे साथTwitter

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग