बड़ी खबर
SSC GD Constable 2026 Answer Key :- SSC GD 2026 की आंसर-की जारी, अब गलत जवाबों को चुनौती देने का मौका; ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट Varanasi news :- सम्मानित पत्रकार अजय कुमार की बहन सरिता सिंह को वैवाहिक वर्षगांठ पर मिली शुभकामनाएं Mirzapur News :- 30 जून तक नहीं खुलेंगे मीरजापुर के पीपा पुल, अधिवक्ताओं के आग्रह पर डीएम का बड़ा फैसला Mirzapur News :- मिर्जापुर में सनसनी: सेम्फोर्ड स्कूल के पास गला कटी हालत में मिली अज्ञात महिला, हालत गंभीर Varanasi Accident :- राजातालाब हाईवे पर दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से व्यक्ति की मौत, पहचान में जुटी पुलिस Harmanpreet Kaur :- भारत-पाक मुकाबले में फिर दिखी नो-हैंडशेक पॉलिसी, टॉस के दौरान हरमनप्रीत और फातिमा ने नहीं मिलाया हाथ

Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Mirzapur News :- मिर्जापुर में सनसनी: सेम्फोर्ड स्कूल के पास गला कटी हालत में मिली अज्ञात महिला, हालत गंभीर

Mirzapur News :- मिर्जापुर में सनसनी: सेम्फोर्ड स्कूल के पास गला कटी हालत में मिली अज्ञात महिला, हालत गंभीर

Mirzapur News :- कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सेम्फोर्ड स्कूल के पास एक अज्ञात महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। महिला के गले पर गहरे कट के निशान पाए गए हैं, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के कई निशान मौजूद हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

महिला की हालत गंभीर, पहचान अभी तक नहीं
पुलिस के अनुसार महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया और विभिन्न नेटवर्क के माध्यम से महिला की तस्वीर और जानकारी साझा कर लोगों से सहयोग की अपील की है।

पुलिस ने जारी किए संपर्क नंबर

यदि कोई व्यक्ति घायल महिला को पहचानता है या उसके संबंध में कोई जानकारी रखता है, तो वह कटरा कोतवाली प्रभारी के मोबाइल नंबर 9454404014 अथवा नटवा चौकी प्रभारी कृष्ण कुमार त्रिपाठी के मोबाइल नंबर 9454009828 पर संपर्क कर पुलिस को सूचना दे सकता है।

Ethanol Fuel in India :- पेट्रोल को मिलेगी टक्कर! एथेनॉल पर KPMG की रिपोर्ट ने दिखाया भारत के ऊर्जा भविष्य का नया रास्ता

घटना की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। महिला के साथ हुई घटना के पीछे की वजह और उसकी पहचान को लेकर विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है।

मुख्य बिंदु
  • सेम्फोर्ड स्कूल के पास गंभीर हालत में मिली अज्ञात महिला।
  • गले पर कट का निशान और शरीर पर कई जगह चोट के निशान।
  • मंडलीय अस्पताल में चल रहा इलाज।
  • पहचान के लिए पुलिस ने लोगों से मांगी मदद।
  • मामले की जांच में जुटी कटरा कोतवाली पुलिस।

Mirzapur news :- अवैध वन्यजीव तस्करी के विरूद्ध संयुक्त कार्यवाही में हाथी दांत सहित तीन तस्कर किये गये गिरफ्तार

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग