Home » उत्तर प्रदेश » मिर्जापुर » Road Accident :- शराब के नशे में बाइक चलाना पड़ा भारी, आमने-सामने की टक्कर में युवक का पैर टूटा

Road Accident :- शराब के नशे में बाइक चलाना पड़ा भारी, आमने-सामने की टक्कर में युवक का पैर टूटा

Road Accident :- भदोही-मड़िहान मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सोनभद्र से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे एक बाइक सवार युवक को सामने से आ रहे नशे में धुत बाइक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घायल युवक अपनी सही लेन में बाइक चलाते हुए घर जा रहा था। इसी दौरान मड़िहान से रावटसगंज की ओर जा रहा एक अन्य बाइक चालक, जो कथित रूप से शराब के नशे में था, नियंत्रण खो बैठा और उसकी बाइक सीधे दूसरे बाइक सवार से टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि घायल युवक के पैर की नसें प्रभावित हो गईं और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल के पैर को बांधा तथा प्राथमिक सहायता प्रदान की। इसके बाद दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मड़िहान पहुंचाया गया।

Bada Mangal 2026 :- छठे बड़े मंगल पर बन रहा दुर्लभ संयोग! जानिए आपकी राशि के लिए कौन-सा उपाय बदल सकता है किस्मत

चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक के पैर में गंभीर फ्रैक्चर है, जबकि नशे में धुत बताए जा रहे बाइक चालक की भी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग