Home » विदेश » Asian Games 2026: भारत ने खोला मेडल का खाता, महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर

Asian Games 2026: भारत ने खोला मेडल का खाता, महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर

Asian Games 2026: जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अपने पदकों का खाता खोल दिया है। भारतीय महिला शूटिंग टीम ने 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। सोनम उत्तम मस्कर, एलावेनिल वालारिवन और विदर्सा के. विनोद की तिकड़ी ने कुल 1898.0 अंक हासिल कर दूसरा स्थान प्राप्त किया।

Asian Games 2026 तीन भारतीय निशानेबाजों ने दिलाया सिल्वर

महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में भारत की ओर से सोनम मस्कर, एलावेनिल वालारिवन और विदर्सा विनोद ने हिस्सा लिया। तीनों के संयुक्त प्रदर्शन से भारत ने 1898 अंक जुटाए और सिल्वर मेडल हासिल किया।

व्यक्तिगत स्कोर की बात करें तो सोनम मस्कर ने 634.1 अंक, एलावेनिल वालारिवन ने 633.5 अंक और विदर्सा विनोद ने 630.4 अंक हासिल किए।

Asian Games 2026 चीन ने जीता गोल्ड, जापान को ब्रॉन्ज

इस मुकाबले में चीन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1904.2 अंकों के साथ गोल्ड मेडल जीता। चीन का यह स्कोर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना। मेजबान जापान की टीम 1897.1 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रही।

भारत और जापान के बीच सिल्वर मेडल के लिए मुकाबला बेहद करीबी रहा। भारत ने जापान से महज 0.9 अंक की बढ़त के साथ दूसरा स्थान हासिल किया।

Asian Games 2026 सोनम और एलावेनिल ने व्यक्तिगत फाइनल में भी बनाई जगह

टीम इवेंट में सिल्वर जीतने के अलावा भारतीय निशानेबाजों के लिए व्यक्तिगत स्पर्धा में भी अच्छी खबर सामने आई। सोनम मस्कर और एलावेनिल वालारिवन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है।

New Wild Cat Species :- 100 साल बाद मिली जंगली बिल्ली की नई प्रजाति, वैज्ञानिकों ने DNA से खोला बड़ा राज

सोनम ने क्वालिफिकेशन में 634.1 अंक के साथ चौथा स्थान हासिल किया, जबकि एलावेनिल 633.5 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहीं। दोनों अब व्यक्तिगत मुकाबले में भी भारत के लिए पदक की दावेदारी पेश करेंगी।

Asian Games 2026 एशियन गेम्स में भारत का पहला मेडल

10 मीटर एयर राइफल में मिला यह सिल्वर आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला पदक है। भारतीय निशानेबाजी दल ने पिछले हांगझोउ एशियन गेम्स में 22 पदक जीते थे, इसलिए इस बार भी शूटिंग से काफी उम्मीदें हैं।

भारत की शूटिंग टीम में कुल 30 निशानेबाज शामिल हैं और वे अलग-अलग शूटिंग स्पर्धाओं में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

Asian Games 2026 भारत की मेडल टैली की हुई शुरुआत

इस सिल्वर के साथ भारत ने 2026 एशियन गेम्स की मेडल टैली में अपना खाता खोल लिया है। शुरुआती मुकाबलों में भारतीय खिलाड़ियों की नजरें अब अन्य खेलों में भी पदक जीतने पर रहेंगी।

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग