Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi News :- गंगा दशहरा और बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, पीस कमेटी बैठक में भाईचारे का संदेश

Varanasi News :- गंगा दशहरा और बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, पीस कमेटी बैठक में भाईचारे का संदेश

Varanasi News :- वाराणसी में आगामी गंगा दशहरा और ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को चौकी रामेश्वर परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन नीतू कादयान और अपर पुलिस उपायुक्त नृपेन्द्र ने की।

बैठक में उपजिलाधिकारी पिंडरा एवं राजातालाब, सहायक पुलिस आयुक्त, विभिन्न थाना प्रभारी, धर्मगुरु, ग्राम प्रधान और क्षेत्र के कई संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने सभी से त्योहारों को आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक समरसता के साथ मनाने की अपील की।
प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया कि शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी न की जाए और लोगों को भी इसके प्रति जागरूक किया जाए। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान कोई नई परंपरा शुरू न की जाए तथा पुराने रीति-रिवाजों के अनुसार ही आयोजन संपन्न किए जाएं।

बैठक में सोशल मीडिया पर अफवाह और भ्रामक पोस्ट से बचने की अपील भी की गई। पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा घाटों, तालाबों, ईदगाहों और नमाज स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, साफ-सफाई बनाए रखने और पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। भीषण गर्मी को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने पर भी जोर दिया गया।

प्रशासन की प्रमुख अपील
  • त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं
  • सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचें
  • नई परंपरा शुरू न करें
  • साफ-सफाई और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें
  • कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग