Natural Gas :- राजस्थान के जैसलमेर से देश के ऊर्जा क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यहां प्राकृतिक गैस का नया भंडार मिलने की जानकारी सामने आने के बाद ऊर्जा उत्पादन और आत्मनिर्भरता को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए इसे भारत के लिए अहम कदम बताया।
मंत्री ने कहा कि यह खोज देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो सकती है। साथ ही इससे घरेलू गैस उत्पादन को मजबूती मिलेगी और आयात पर निर्भरता कम करने की दिशा में भी फायदा होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि राजस्थान के पश्चिमी क्षेत्र में ऊर्जा संसाधनों की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आने वाले समय में निवेश और रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो सकते हैं।

ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े जानकारों के अनुसार, प्राकृतिक गैस को स्वच्छ ईंधन माना जाता है और इसका उपयोग उद्योगों, बिजली उत्पादन तथा घरेलू जरूरतों में तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में जैसलमेर में मिला नया भंडार देश की ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
संभावित फायदे
- घरेलू गैस उत्पादन में बढ़ोतरी
- ऊर्जा क्षेत्र में नए निवेश की संभावना
- रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद
- आयातित ईंधन पर निर्भरता कम होने की संभावना
- स्वच्छ ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






