Deepika Padukone Maternity Photos :- बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी बेटी दुआ के दूसरे जन्मदिन के मौके पर फैमिली की कुछ बेहद खास तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में दीपिका अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। वहीं, बेटी दुआ की क्यूट झलक ने भी फैंस का ध्यान खींच लिया।
दीपिका का मैटरनिटी लुक हुआ वायरल Deepika Padukone Maternity Photos
ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में दीपिका बेहद एलिगेंट अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने फिटेड लेस आउटफिट पहना है, जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका यह लुक करीब ₹48,823 यानी लगभग ₹49 हजार का है। यह आउटफिट Deme by Gabriella के Kianna कलेक्शन से बताया जा रहा है।
Bigg Boss 20 Contestants List: सलमान खान के शो में कौन-कौन पहुंचा? देखें पूरी और फाइनल लिस्ट
दीपिका ने अपने लुक को काफी सिंपल रखा। मिनिमल मेकअप, खुले बाल और बेहद कम ज्वेलरी के साथ उन्होंने मैटरनिटी फैशन को क्लासी टच दिया।

रणवीर और दुआ भी आए नजर Deepika Padukone Maternity Photos
फोटोशूट में रणवीर सिंह भी दीपिका और दुआ के साथ दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में रणवीर दीपिका के बेबी बंप पर हाथ रखे नजर आए, जबकि दूसरी तस्वीरों में दोनों अपनी बेटी के साथ प्यार भरे पल बिताते दिखे।
कपल ने तस्वीरों के साथ लिखा कि बेबी दुआ और उनके दिल और बड़े हो रहे हैं और फैंस के आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दिया।
दूसरी बार माता-पिता बनने जा रहे हैं दीपिका-रणवीर Deepika Padukone Maternity Photos
दीपिका और रणवीर सितंबर 2024 में बेटी दुआ के माता-पिता बने थे। अब दोनों अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने की तैयारी में हैं। दुआ के दूसरे जन्मदिन पर शेयर की गई इन तस्वीरों ने फैंस को कपल की फैमिली लाइफ की एक दुर्लभ झलक दी है।

दीपिका के इस मैटरनिटी लुक की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। फैंस खास तौर पर उनके सादगी भरे अंदाज और फैमिली फोटोशूट की तारीफ कर रहे हैं।
SSC CHSL Exam Centre List 2026: परीक्षा केंद्रों की लिस्ट अपडेट, 13 नए सेंटर जुड़े
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






