
Cyber Crime : साइबर अपराधी इन दिनों फर्जी लिंक, संदिग्ध वेबसाइट और APK फाइलों के जरिए मोबाइल यूजर्स को अपना निशाना बना रहे हैं। एक छोटी सी लापरवाही से मोबाइल में मौजूद निजी जानकारी, बैंकिंग डिटेल और अन्य संवेदनशील डेटा खतरे में पड़ सकता है।
साइबर सेल ने Android फोन इस्तेमाल करने वालों को कुछ जरूरी सुरक्षा सेटिंग्स एक्टिव रखने और अनजान स्रोतों से मिलने वाली APK फाइल इंस्टॉल न करने की सलाह दी है।
अनजान APK फाइल डाउनलोड करने से बचें
WhatsApp, SMS या सोशल मीडिया के जरिए अगर कोई संदिग्ध लिंक या APK फाइल भेजता है तो उसे खोलने या इंस्टॉल करने से बचें। साइबर ठग अक्सर इन फाइलों का इस्तेमाल यूजर को फंसाने के लिए करते हैं।
फोन में रखें ये सुरक्षा सेटिंग्स एक्टिव
- Google Play Protect को हमेशा ऑन रखें।
- Unknown sources/अनजान स्रोतों से ऐप इंस्टॉल करने की अनुमति बंद रखें।
- फोन और ऐप्स को समय-समय पर अपडेट करते रहें।
- अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता जांचें।
- किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड या बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
- संदिग्ध ऐप दिखाई दे तो उसे तुरंत हटाएं और जरूरी सुरक्षा जांच करें।
Mirzapur News :- गुटखा थूकने का विरोध करना पड़ा भारी, दबंग युवकों ने बाइक सवार को पीटा; आंख पर लगी चोट
एक गलती पड़ सकती है भारी
साइबर ठग आकर्षक ऑफर, नौकरी, KYC अपडेट, बिजली बिल, बैंक अकाउंट या सरकारी योजना के नाम पर लिंक भेज सकते हैं। इसलिए किसी भी अनजान लिंक या APK को भरोसे के बिना डाउनलोड करना जोखिम भरा हो सकता है।
साइबर सुरक्षा का आसान नियम:
“अनजान लिंक पर क्लिक नहीं, संदिग्ध APK इंस्टॉल नहीं और OTP किसी से शेयर नहीं।”
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






