Home » उत्तर प्रदेश » नोएडा » Delhi H1N1 Cases 2026 :- दिल्ली में H1N1 का बढ़ता खतरा, 2308 मामले सामने आए, फ्लू के 3000 पार केस; CM ने बुलाई आपात बैठक

Delhi H1N1 Cases 2026 :- दिल्ली में H1N1 का बढ़ता खतरा, 2308 मामले सामने आए, फ्लू के 3000 पार केस; CM ने बुलाई आपात बैठक

Delhi H1N1 Cases 2026 :- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में H1N1 संक्रमण के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली में अब तक H1N1 के 2,308 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि अन्य इन्फ्लूएंजा संक्रमण के करीब 650 मामलों को मिलाकर कुल संख्या 3,000 के पार पहुंच गई है। बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने H1N1 की स्थिति को लेकर आपात समीक्षा बैठक बुलाई है।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अस्पतालों में मरीजों के इलाज के लिए बेड, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और जरूरी दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था होने का दावा किया गया है।

एक दिन में सामने आए 159 नए फ्लू के मामले

दिल्ली में संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 20 अगस्त को एक ही दिन में इन्फ्लूएंजा के 159 नए मामले सामने आए थे। इनमें 114 मरीज H1N1 से संक्रमित पाए गए थे। अधिकारियों के मुताबिक अस्पतालों में भर्ती अधिकांश मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

Vivo V80 Lite 5G: 7,050mAh बैटरी और 120Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ नया फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, NDMC और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक कर H1N1 के अलावा वेक्टर जनित बीमारियों की स्थिति और तैयारियों की भी समीक्षा की।

अस्पतालों में विशेष निगरानी की व्यवस्था

सफदरजंग, RML समेत दिल्ली के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में फ्लू और H1N1 जैसे लक्षण वाले मरीजों के लिए उपचार और निगरानी की व्यवस्था की गई है। सरकार के अनुसार फिलहाल H1N1 से किसी मौत की सूचना नहीं है और कोई मरीज वेंटिलेटर या ICU में नहीं है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा भी 21 अगस्त को दिल्ली में H1N1 की स्थिति और अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा कर चुके हैं। बैठक में जांच, लैब निगरानी, ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बेड, वेंटिलेटर, क्रिटिकल केयर और जरूरी दवाओं की उपलब्धता पर चर्चा हुई थी।

NCR में भी बढ़ रहे H1N1 के मामले

दिल्ली के साथ-साथ NCR के कई शहरों में भी स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। नोएडा में कुल मरीजों की संख्या 120 तक पहुंच गई है, जबकि गाजियाबाद में अब तक 9 मामले सामने आए हैं। फरीदाबाद में भी 4 मरीजों में H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बच्चों, बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों में वायरल संक्रमण के लक्षण अधिक देखने को मिल रहे हैं। लगातार दो-तीन दिन तक बुखार, सांस लेने में परेशानी या शरीर में तेज दर्द होने पर डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की गई है।

डेंगू के करीब 2200 मामले भी सामने आए

दिल्ली में H1N1 के साथ डेंगू को लेकर भी निगरानी बढ़ाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी में डेंगू के करीब 2,200 मामले सामने आ चुके हैं। अधिकारियों का कहना है कि डेंगू के मरीजों का भी इलाज किया जा रहा है और अधिकांश मरीज स्वस्थ होकर घर लौट रहे हैं।

यह भी पढ़ें  :- Packed Food :- भारत में पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर चेतावनी लेबल का विरोध, कंपनियों के रुख पर उठे सवाल
स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को दी ये सलाह

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और श्वसन स्वच्छता का पालन करने की अपील की है। बुखार, खांसी या छींक जैसे लक्षण होने पर सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचने और चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा गया है।

साथ ही डॉक्टरों की सलाह के बिना एंटीबायोटिक दवाएं लेने से बचने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें :- CJP Protest :- 5 सितंबर को दिल्ली में CJP का विरोध मार्च, सरकार पर युवाओं से किए वादे पूरे न करने का आरोप

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग