बड़ी खबर
Mirzapur news :- मां विंध्यवासिनी कॉरिडोर से श्रद्धालुओं को मिली बड़ी सुविधा, सीएम योगी ने किया दर्शन-पूजन और निर्माणाधीन घाटों का निरीक्षण Imran Khan : इमरान खान के गढ़ में सेना की सख्ती, खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी से बढ़ा संकट; क्या पाकिस्तान आग से खेल रहा है? Ankita Bhandari Case: दिल्ली में रातभर प्रदर्शन के बाद अंकिता के माता-पिता रिहा, दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम Jailer 2 X Review: रजनीकांत की दमदार एक्टिंग ने जीता फैंस का दिल, सोशल मीडिया पर मिले मिले-जुले रिव्यू IDBI Bank Stake Sale : IDBI बैंक की 60.72% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, Fairfax के साथ ₹52,878 करोड़ का सौदा मंजूर Saharsa Women Wrestling : सहरसा में महिला कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, साक्षी मलिक ने बढ़ाया महिला पहलवानों का हौसला

Home » अपराध » Saharsa News :- सहरसा में चोरी की तीन बाइक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार; गैराज से भी मिलीं मोटरसाइकिलें

Saharsa News :- सहरसा में चोरी की तीन बाइक बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार; गैराज से भी मिलीं मोटरसाइकिलें

Saharsa News :- सहरसा पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन चोरी की बाइक बरामद की हैं और मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए भर्राही गांव निवासी निखील आनंद उर्फ चनकी के घर पर छापेमारी की गई।

पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान उसके घर से बिना नंबर की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सोनवर्षा कचहरी के दिवारीस्थान स्थित एक गैराज में छापेमारी की।

गैराज की तलाशी के दौरान पुलिस को वहां से स्प्लेंडर प्रो और टीवीएस रेडियन मोटरसाइकिल मिलीं। पुलिस ने तीनों बाइक को जब्त कर लिया है।

इस मामले में पुलिस ने निखील आनंद उर्फ चनकी के अलावा अविनाश कुमार और नितीश कुमार उर्फ साका यादव को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इन मोटरसाइकिलों की चोरी कब और कहां से की गई थी।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि बाइक चोरी के इस मामले में कितने लोग शामिल हैं और चोरी की अन्य घटनाओं से इन आरोपियों का कोई संबंध है या नहीं। बरामद मोटरसाइकिलों के वास्तविक मालिकों की पहचान और संबंधित मामलों की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया भी जारी है।

Anant Ambani :- तालाब में रहने को मजबूर था मुर्शिदाबाद का इकबाल, अनंत अंबानी की पहल से अब मुंबई में होगा इलाज

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग