बड़ी खबर
Russia Diesel Deal : रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका! ट्रंप के फैसले से बढ़ी हलचल, जेलेंस्की ने जताई नाराजगी Realme Smartphone Sale 2026: इन 8 स्मार्टफोन पर मिल रही बंपर छूट, ₹13,999 से शुरू कीमत; देखें सभी ऑफर्स CJP Protest: AAP, TMC, सपा और वामपंथी दलों का समर्थन, कांग्रेस ने बनाई दूरी; जानें किन नेताओं ने उठाई आवाज Shardiya Navratri 2026: 10 या 11 अक्टूबर, कब से शुरू होंगे शारदीय नवरात्र? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि JNU Professor Dismissed: 11 छात्राओं की शिकायत के बाद प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम बर्खास्त, जांच के बाद विश्वविद्यालय का बड़ा एक्शन INDIA Bloc Protest: रात 8 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे विपक्षी नेता, SIR और ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर बढ़ा विवाद

Home » शिक्षा » UPTET Result 2026: रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, किसी भी वक्त जारी हो सकता है स्कोरकार्ड

UPTET Result 2026: रिजल्ट को लेकर बड़ी अपडेट, किसी भी वक्त जारी हो सकता है स्कोरकार्ड

17 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार

UPTET Result 2026 :- उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी UPTET 2026 में शामिल लाखों अभ्यर्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) रिजल्ट जल्द जारी कर सकता है। 17 लाख से अधिक उम्मीदवारों की नजर अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर बनी हुई है।

हालांकि, 17 अगस्त 2026 तक UPESSC ने रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। इसलिए अभ्यर्थियों को किसी भी वायरल डेट या समय को आधिकारिक सूचना मानने से बचना चाहिए।

कहां जारी होगा UPTET Result 2026?

रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपना स्कोरकार्ड UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। पेपर-1 और पेपर-2 दोनों के परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।

कब हुई थी UPTET परीक्षा?

UPTET 2026 परीक्षा का आयोजन 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को किया गया था। इसके बाद प्रोविजनल आंसर-की जारी की गई और अभ्यर्थियों से आपत्तियां भी मांगी गई थीं। अब रिजल्ट और अंतिम उत्तर कुंजी का इंतजार है।

Lucknow Gen Alpha Students Protest :- लखनऊ में फिर सड़क पर उतरीं छात्राएं, शिक्षकों की रिक्तियां भरने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

UPTET Result 2026 कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे—

  1. सबसे पहले upessc.up.gov.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर UPTET 2026 Result लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करें।
  4. सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

रिजल्ट जारी होने तक रखें नजर

अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे UPESSC की वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें। रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा होते ही वेबसाइट पर लिंक एक्टिव किया जाएगा।

August 27 holiday :- सुप्रीम कोर्ट ने 27 अगस्त को घोषित की छुट्टी, 22 अगस्त को करना होगा काम
Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग