Home » विदेश » Umar Abdulla :- उमर अब्दुल्ला का पाकिस्तान पर तीखा हमला, बोले- कश्मीर की नदियों पर पहला हक हमारा, सिंधु जल संधि रद्द ही रहे

Umar Abdulla :- उमर अब्दुल्ला का पाकिस्तान पर तीखा हमला, बोले- कश्मीर की नदियों पर पहला हक हमारा, सिंधु जल संधि रद्द ही रहे

Umar Abdulla :- जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर की नदियों और जल संसाधनों पर पहला अधिकार जम्मू-कश्मीर के लोगों का है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्षों तक पाकिस्तान ने सिंधु जल संधि का लाभ उठाया, जबकि जम्मू-कश्मीर अपने ही जल संसाधनों का पूरा उपयोग नहीं कर सका।

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों के प्रति सहानुभूति की बात करता है, लेकिन जब पानी के अधिकार की बात आती है तो उसका रुख बदल जाता है। उन्होंने कहा, “हमारा लहू पिया गया है। ये हमारी नदियां हैं और इन पर पहला हक हमारा है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंधु जल संधि के कारण जम्मू-कश्मीर को चिनाब और झेलम जैसी नदियों के पानी का पूर्ण उपयोग करने में कई प्रतिबंधों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अब भारत द्वारा संधि को रोकने के फैसले के बाद जम्मू-कश्मीर को अपने जल संसाधनों का बेहतर उपयोग करने का अवसर मिलना चाहिए और यह व्यवस्था आगे भी जारी रहनी चाहिए।

उमर अब्दुल्ला का यह बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें उन्होंने सिंधु जल संधि को लेकर पाकिस्तान के रुख को दोहराया था। इसके अलावा उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की भी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में हिंसा और हमले के लिए कोई स्थान नहीं है।

Batwara 1947 review : दमदार स्टारकास्ट के बावजूद कहानी नहीं छोड़ पाती मजबूत असर, सनी देओल का अभिनय बना सबसे बड़ी ताकत

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग