Raghav Chaddha :- राज्यसभा में आज हरिवंश नारायण सिंह को लगातार तीसरी बार उपसभापति पद पर निर्विरोध चुना गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर सदन में विभिन्न दलों के सांसदों ने उन्हें बधाई दी।
राघव चड्ढा का ‘खट्टा-मीठा’ अंदाज
आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने हरिवंश नारायण सिंह को बधाई देते हुए उनके साथ अपने रिश्ते को ‘खट्टा-मीठा’ बताया। राघव चड्ढा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब इस रिश्ते की खटास खत्म हो जाए और सिर्फ मिठास बनी रहे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर थोड़ा और समय दिया जाए तो हरिवंश जी पूर्ण सभापति भी बन सकते हैं।
राघव चड्ढा की सराहना
राघव चड्ढा ने हरिवंश नारायण सिंह को उपसभापति पद के लिए उचित व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनका लंबा अनुभव राज्यसभा की गरिमा, कार्यवाही और लोकतांत्रिक परंपराओं को और मजबूत बनाएगा। उन्होंने राज्यसभा के सभापति (उपराष्ट्रपति) सी.पी. राधाकृष्णन की भी प्रशंसा की और कहा कि उनके कार्यकाल में शून्यकाल में सांसदों को पर्याप्त समय मिल रहा है।
हल्का-फुल्का तंज
सदन को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने अपनी ही पार्टी पर हल्का तंज कसते हुए कहा, “मैं हटाया गया उपनेता हूं और फिर भी सदन में मौजूद हूं।” यह बयान सुनकर सदन में हंसी की लहर दौड़ गई।
प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं की बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई प्रमुख नेताओं ने हरिवंश नारायण सिंह को तीसरी बार उपसभापति चुने जाने पर बधाई दी है। हरिवंश नारायण सिंह इससे पहले दो बार इस उच्च पद पर रह चुके हैं और सदन में उनकी निष्पक्ष तथा संतुलित भूमिका की हर तरफ सराहना की जाती रही है।
महिला आरक्षण अधिनियम 2003 :- महिला आरक्षण अधिनियम पूरे देश में लागू, 33% आरक्षण का ऐतिहासिक कदम!
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






