Ramayana Trailer Release :- रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर अब 30 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दर्शकों को इसकी पहली झलक हॉलीवुड फिल्म ‘Spider-Man: Brand New Day’ की स्क्रीनिंग के दौरान सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।
स्पाइडर-मैन के साथ मिलेगा खास सरप्राइज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘Spider-Man: Brand New Day’ देखने पहुंचे दर्शकों को फिल्म शुरू होने से पहले ‘रामायण’ का ट्रेलर दिखाया जाएगा। इसी के साथ मार्वल की आगामी फिल्म ‘Avengers: Doomsday’ का ट्रेलर भी सिनेमाघरों में प्रदर्शित किए जाने की चर्चा है।
पहले टला था ट्रेलर लॉन्च
‘रामायण’ का ट्रेलर पहले निर्धारित तारीख पर रिलीज होना था, लेकिन निर्माताओं ने अंतिम समय में इसे स्थगित कर दिया था। अब नई तारीख सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह एक बार फिर बढ़ गया है।
Bansuri Swaraj :- लोकसभा में बांसुरी स्वराज का Gen-Z अंदाज, एंटी-पेपर लीक बिल पर बोलीं— ;मोदी जी क्लॉक्ड इट
स्टारकास्ट को लेकर बढ़ी उत्सुकता
निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी पौराणिक फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
फैंस को बड़ी सिनेमाई सौगात
यदि यह योजना तय कार्यक्रम के अनुसार लागू होती है, तो 30 जुलाई को सिनेमाघरों में दर्शकों को एक साथ ‘रामायण’, ‘Spider-Man: Brand New Day’ और ‘Avengers: Doomsday’ से जुड़ी बड़ी झलक देखने का मौका मिलेगा।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






