बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » अपराध » Saharsa Ganja Smuggling :- सहरसा जंक्शन पर नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार, 15 किलो गांजा के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार

Saharsa Ganja Smuggling :- सहरसा जंक्शन पर नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार, 15 किलो गांजा के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार

जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेन से बरामद हुई लाखों रुपये की गांजे की खेप, एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

Saharsa Ganja Smuggling :- सहरसा जंक्शन पर जीआरपी और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने संयुक्त अभियान चलाकर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार सुबह सुपौल से नई दिल्ली जाने वाली विशेष ट्रेन से 15 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस मामले में हरियाणा निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर खड़ी ट्रेन की जांच की। जांच के दौरान टीटीई से मिली जानकारी के आधार पर कोच बी-2 की सीट संख्या 58 पर यात्रा कर रहे संदिग्ध यात्री की पहचान की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी अपने सामान के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। बाद में उसने स्वीकार किया कि उसके बैगों में गांजा रखा हुआ है।

ट्रेन के निर्धारित समय को देखते हुए आरोपी और उसके तीनों बैगों को विधिवत उतारकर आरपीएफ पोस्ट लाया गया। दंडाधिकारी की उपस्थिति में बैगों की तलाशी लेने पर इलेक्ट्रॉनिक तराजू से कुल 15 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

Japan News :- जापान में हैरान करने वाली वारदात, रूममेट पर अमानवीय अत्याचार का आरोप; लिखकर सुनाई आपबीती

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान जितेंद्र (39 वर्ष), निवासी भिवानी, हरियाणा के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।

जीआरपी सहरसा ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसका अंतिम गंतव्य कौन था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि रेलवे मार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग