बड़ी खबर
Saharsa Contractor Shot :- सहरसा में सरकारी ठेकेदार को गोली मारकर किया घायल, अवैध शराब कारोबार की सूचना देने के शक में हमले का आरोप Abhishek Sharma :- लगातार फ्लॉप हो रहे अभिषेक शर्मा पर उठे सवाल, जिम्बाब्वे सीरीज में खराब प्रदर्शन के बाद टीम में जगह पर बहस तेज Pralhad Joshi :- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » ABVP vasundhara cultural program bhu national students day 2026 :- राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर बीएचयू में गूंजी राष्ट्रभक्ति की स्वर लहरियां, ABVP ने आयोजित किया ‘वसुंधरा’ सांस्कृतिक समारोह

ABVP vasundhara cultural program bhu national students day 2026 :- राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर बीएचयू में गूंजी राष्ट्रभक्ति की स्वर लहरियां, ABVP ने आयोजित किया ‘वसुंधरा’ सांस्कृतिक समारोह

abvp vasundhara cultural program bhu national students day 2026 :- वाराणसी। राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) की इकाई द्वारा के. एन. उडुपा सभागार में ‘वसुंधरा’ सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और युवा शक्ति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. गुरुदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि विद्यार्थी किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। यदि युवाओं में राष्ट्रभक्ति, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास हो जाए तो भारत को विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया।

Yogini Ekadashi 2026 :- इन राशियों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा, धन-सुख और तरक्की के बन रहे शुभ योग

विशिष्ट अतिथि एवं अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि छात्रशक्ति के सामर्थ्य, संगठन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अभाविप अपने स्थापना काल से ही छात्रहित, शैक्षणिक गुणवत्ता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आज का विद्यार्थी ही विकसित भारत की नींव है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीएचयू आयुर्वेद संकाय के संकाय प्रमुख प्रो. प्रदीप कुमार गोस्वामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि संस्कारित, चरित्रवान और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है। उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को अपने जीवन में अपनाने का आग्रह किया।

अभाविप बीएचयू इकाई के अध्यक्ष पल्लव सुमन ने कहा कि राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि अभाविप विद्यार्थियों की सकारात्मक ऊर्जा को राष्ट्र के विकास से जोड़ने का कार्य कर रही है।

संगोष्ठी में वक्ताओं ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व और भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंतर्गत संगीत, नृत्य, लोक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिसकी उपस्थित शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों ने सराहना की।

अंत में इकाई मंत्री अनुराग तिवारी ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के शिक्षक, शोधार्थी, छात्र-छात्राएं तथा अभाविप के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग