Maharashtra disaster :- महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच एक बड़ा हादसा सामने आया है। बारिश के कारण हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के एलपीजी प्लांट की एक दीवार ढह गई, जिससे बड़ी संख्या में एलपीजी सिलिंडर तेज बहाव के साथ नदी में बह गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मूसलाधार बारिश के चलते प्लांट परिसर के आसपास जलभराव और तेज बहाव की स्थिति बन गई। इसी दौरान सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होकर गिर गई, जिससे हजारों एलपीजी सिलिंडर पानी के साथ बह निकले। घटना के बाद संबंधित एजेंसियों और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि बहकर आए किसी एलपीजी सिलिंडर पर उनकी नजर पड़े तो उसे अपने घर या निजी परिसर में न रखें। ऐसे सिलिंडरों की जानकारी तत्काल स्थानीय प्रशासन, पुलिस या संबंधित गैस एजेंसी को दें, ताकि उन्हें सुरक्षित तरीके से हटाया जा सके।
बारुईपुर रेप-मर्डर केस : मुख्य आरोपी की मां ने शव लेने से किया इनकार, बोलीं–;जिसने जैसा किया, वैसा ही फल मिला
अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। बहकर गए सिलिंडरों को सुरक्षित ढंग से एकत्र करने और संभावित खतरे को टालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतने और नदी किनारे अनावश्यक रूप से न जाने की सलाह दी गई है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







