बड़ी खबर
Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Bhagyashree in Varanasi :- सुपरस्टार भाग्यश्री के आगमन से सजा JSK का पंचामृत उत्सव, काशी में हुआ भव्य स्वागत

Bhagyashree in Varanasi :- सुपरस्टार भाग्यश्री के आगमन से सजा JSK का पंचामृत उत्सव, काशी में हुआ भव्य स्वागत

Bhagyashree in Varanasi :- जय श्री कृष्णा फाउंडेशन (JSK) के 16वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय ‘पंचामृत उत्सव-2026’ के समापन समारोह में शामिल होने बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री भाग्यश्री शनिवार को काशी पहुंचीं। उनके आगमन पर JSK परिवार ने पारंपरिक भारतीय संस्कृति के अनुरूप भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।

JSK के संस्थापक संजीव अग्रवाल के नेतृत्व में संस्था के सदस्यों ने भाग्यश्री का माला, बुके, शाल, पुष्पवर्षा तथा ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ अभिनंदन किया। इस दौरान संस्था की महिला सदस्यों ने उन्हें अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह एवं काशी की प्रसिद्ध बनारसी साड़ी भेंट कर सम्मानित किया। उनके साथ आए उनके पति हिमालय दासानी का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

Kesariya bharat :- महंगी शिक्षा के खिलाफ छात्रों और अभिभावकों की आवाज बुलंद, केसरिया भारत ने चलाया संवाद अभियान

काशी आकर धन्य महसूस कर रही हूं: भाग्यश्री

इस अवसर पर अभिनेत्री भाग्यश्री ने कहा कि “काशी की पावन धरती पर आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन पिछले 16 वर्षों से सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना के साथ समाज के लिए जो कार्य कर रहा है, वह वास्तव में अनुकरणीय है। पंचामृत उत्सव का हिस्सा बनकर मैं स्वयं को धन्य महसूस कर रही हूं। बाबा विश्वनाथ एवं माँ गंगा का आशीर्वाद JSK परिवार पर सदैव बना रहे।”

भाग्यश्री भारतीय संस्कारों की प्रतीक हैं: संजीव अग्रवाल

JSK के संस्थापक संजीव अग्रवाल ने कहा कि “भाग्यश्री जी भारतीय संस्कृति, संस्कार और सादगी की प्रतीक हैं। पंचामृत के पांच तत्वों में ‘व्यक्तित्व’ का प्रतिनिधित्व करने के लिए उनसे बेहतर व्यक्तित्व कोई नहीं हो सकता। उनका आगमन JSK परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए प्रेरणादायक है।”

बड़ी संख्या में सदस्य रहे उपस्थित

कार्यक्रम में संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल के साथ अरविंद जैन, राजीव गुप्ता (AGR), प्रेमचंद केसरी, चंद्र प्रकाश सिंह, रितेश अग्रवाल (शिवपुर), राकेश अग्रवाल, शरद केसरी, रमेश सेठ, डॉ. वीरेंद्र केसरी, मुन्ना चौरसिया, राघवेंद्र रस्तोगी, नितेश सिंह, प्रदीप मल्होत्रा, विनय गिरी, शुभो घोष, दिव्या अग्रवाल, मोनिषा केसरी, आकांक्षा मिश्रा, सीमा श्रीवास्तव, अभिलाषा अग्रवाल, उषा जैन, रश्मि केसरी, अर्चना केशरी एवं दीप्ती सिंह सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Vedio

JSK परिवार ने सभी काशीवासियों एवं श्रद्धालुओं से 5 जुलाई की शाम आयोजित होने वाली संगीतमय संध्या में शामिल होकर इस आयोजन को यादगार बनाने की अपील की।

रिपोर्ट सूर्योदय समाचार टीम 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग