Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi News :- रोहनिया जितेंद्र हत्याकांड का खुलासा: मोबाइल लूट की साजिश में हुई हत्या, साइबर ठगी गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

Varanasi News :- रोहनिया जितेंद्र हत्याकांड का खुलासा: मोबाइल लूट की साजिश में हुई हत्या, साइबर ठगी गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

Varanasi News :- रोहनिया थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने जितेंद्र कुमार हत्याकांड का सफल अनावरण करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया गया, जबकि घटना में शामिल दो अन्य बदमाश पुलिस मुठभेड़ के दौरान दबोचे गए। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल, तमंचा, कारतूस, बाइक, भारी मात्रा में नकदी, पेटीएम मशीनें, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, क्यूआर कोड, लैपटॉप सहित अन्य सामान बरामद किया गया पुलिस के अनुसार 8 जून 2026 को रोहनिया थाना क्षेत्र के अवलेशपुर निवासी जितेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान की गई।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी स्वयं को पेटीएम कर्मचारी बताकर दुकानदारों से साइबर ठगी करते थे। करीब छह माह पहले वे मृतक की दुकान पर गए थे, जहां उन्हें उसके बैंक खाते में लगभग 26 लाख रुपये होने की जानकारी मिली। इसके बाद मोबाइल हासिल कर खाते तक पहुंच बनाने की योजना बनाई गई। घटना वाले दिन आरोपियों ने मृतक की रेकी की और घर लौटते समय मोबाइल लूटने की नीयत से उसे गोली मार दी। हालांकि घायल अवस्था में भी जितेंद्र अपना मोबाइल लेकर घर पहुंच गया, जिससे आरोपी मोबाइल नहीं ले सके और मौके से फरार हो गए।

Delhi News :- दिल्ली में 1 जुलाई से खत्म होगी पिंक टिकट सुविधा, महिलाओं के लिए लागू होगा नया ‘पिंक कार्ड’ नियम

पुलिस ने बताया कि गिरोह वाराणसी के अलावा लखनऊ, कानपुर और चंदौली में भी पेटीएम कर्मचारी बनकर दुकानदारों से साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपियों के विरुद्ध पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस आयुक्त ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एक लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है।

Gangapur News :- गंगापुर में बंदरों का बढ़ता आतंक: छत पर सो रही किशोरी पर हमला, नगरवासियों ने वन विभाग से की तत्काल कार्रवाई की मांग

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग